इस कैम्प में डॉ. शेखर भोजराज की अध्यक्षता में मुम्बई की द स्पाइन फाउंडेशन की विशेषज्ञ टीम के द्वारा जटिल एवं रीढ़ की हडडीयों से संबंधित रोगियों का उपचार एवं शल्य चिकित्सा की गई।
कैम्प के पहले दिन परीक्षण एवं दूसरे दिन कुल 09 मरीजों की सफल स्पाइन सर्जरी की गई,05 मरीजों के लंबर क्षेत्र में डिस्क बल्जिंग के कारण लम्बे समय से कमर दर्द की समस्या थी। विशेषज्ञों के द्वारा मरीजों की जांच एवं आवश्यक परीक्षण के पश्चात् 02 मरीजों का लम्बर फिक्शन एवं 03 मरीजों का लैमिनेक्टॉमी एवं डिस्केटमी की शल्य क्रिया की गई सभी ऑपरेशन जनरल एनेस्थीसिया के अंतर्गत किए गए। इसके साथ ही 3 मरीजों की कौडल ब्लॉक की शल्य क्रिया की गई।
ऑपरेशन करने वाली मुम्बई से आई द स्पाइन फाउंडेशन की टीम में डॉ शेखर भोजराज डॉ रघुप्रसाद वर्मा,डॉ.निशांत कुमार रांची,डॉ हर्षित दवे रतलाम,डॉ. विस्मय हरकरे मुम्बई,डॉ. रवि वरम मुम्बई, डा.रोशन मुम्बई, डॉ. मधुसुदन रांची के अलावा सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल कोनी की न्यूरोसर्जरी टीम से डॉ.एमेन्द्र वाहने असिस्टेंट प्रोफेसर,डॉ.देवांश मिश्रा असिस्टेंट प्रोफेसर,एनेस्थीया एवं मॉनिटरिंग टीम के द्वारा अपना महत्वपूर्ण योगदान देकर इस शिविर को सफल बनाया गया।
विदित है कि इस तरह के 3 सफल चिकित्सा शिविर पूर्व में भी यहां आयोजित किये गए हैं,अगले 3 माह के पश्चात यह शिविर पुनः आयोजित किया जाएगा
इस महत्वपूर्ण स्पाइन कैम्प के आयोजन एवं सफल संचालन में बिलासपुर के संवेदनशील कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा,उन्होंने स्वयं मरीजों से मिलकर उनका हालचाल जाना एवं व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं के बारे में भी उनसे चर्चा की
यह 3 दिवसीय स्पाइन कैम्प शासकीय सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल कोनी के चिकित्सा अधिक्षक डॉ.बी.पी.सिंह के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर जनसंदेश प्रेस बिलासपुर के संपादक राजकुमार कलवानी ने उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए सभी डाक्टरों से सौजन्य भेंट कर उनकी सराहना की तथा अपनी स्मारिका पर्यावरण संस्कृति की प्रतियां उन्हें भेंट की,इस अवसर पर सिम्स के डीन डा.रमणेश मूर्ति जी,कोनी मल्टी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के डीन डा.बी.पी.सिंह जी भी उपस्थित थे
इस अवसर पर कलवानी जी ने कोनी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के डीन डॉ.बी.पी. सिंह को अपनी स्मारिका पर्यावरण संस्कृति एवं रोजगार की प्रति भेंट की,जिसका अवलोकन करते हुए उन्होंने समाचार पत्र की उत्तरोत्तर प्रगति की कामनाएं करते हुए कलवानी जी को बधाईयॉ दी
शासन प्रशासन के सहयोग से बिलासपुर की जनता के लिए इस तरह के सफल आयोजन निरंतर आयोजित किए जाने चाहिए,जिससे जरुरतमंदों एवं गरीबों को मुंबई,दिल्ली जैसी स्वास्थ्य सुविधाएं बिलासपुर में ही उपलब्ध हो रही हैं,जिसके लिए सभी को साधुवाद.
