बिलासपुर। सिंधी युवक समिति द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सिंधी युवक समिति के संयोजक एवं संरक्षक अमर बजाज के अनुसार शक्ति नवरात्र गरबा बिलासपुर एवं सामाजिक संस्था ‘जज्बा’ एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी बिलासपुर के प्रमुख संजय मतलानी के सहयोग से सिंधु विद्या मंदिर सिंधी कॉलोनी में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर के का आयोजन किया गया। इसमे शासकीय इंजिनियरिंग कॉलेज कोनी के छात्र छात्राओं ने शिविर के संचालन में विशेष भूमिका निभाई । रक्त दान महादान के तहत स्वेच्छा से बढ़-चढ़कर रक्तदान किया रक्तदाताओं को नि:शुल्क हेलमेट, दो पहिया लर्निंग लायसेंस उपहार स्वरुप प्रदान दिया गया एवं स्वास्थ्य सुविधा कार्ड सभी डोनर्स और उनके परिवार वालों के लिए दिया गया। इस मौके पर सिंधी युवक समिति परिवार द्वारा अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने हेतु शाल एवं झूलेलाल जी की पखर पहनकर स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सिंधी युवक समिति के संयोजक एवं संरक्षक अमर बजाज, संरक्षक मनोहर खट्वानी, अध्यक्ष मनीष लाहोरानी, महामंत्री अमित संतवानी, कोषाध्यक्ष मुकेश मूलचंदानी, भगवानदास भोजवानी, ओमप्रकाश मनचंदा, संजय मतलानी, कैलाश श्यामनानी, गिरीश लालचंदानी, राजेश गंगवानी, हीरानंद छुगानी, नीरज गेमनानी, मनोज सरवानी, सुरेश बजाज, दीपक सिदारा, अमित सुखवानी, किशन जेठानी, गोविंद बत्रा रवि बजाज, रोहित हंसपाल, समिति के सदस्य उपस्थित थे।
