प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सिंधी समाज का पवित्र पर्व महालक्ष्मी सग॒ड़ा समाज की महिलाओं ने बड़े ही हर्ष एवं आस्था के साथ मनाया गया,इसी क्रम में कश्यप कालोनी स्थित सिंधुधाम गुरुद्वारा में गुरुद्वारा की प्रमुख सेवादारी भारती वाधवानी द्वारा सांय 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक महिलाओं के समूह को बारम्बार कथा का वाचन किया गया,इस पर्व में समाज की महिलाओं द्वारा मंदिर, गुरुद्वारा से हल्दी से भिगोये 16 गठानों युक्त पवित्र धागे को समाज के सभी वर्ग कलाई में बांधने पश्चात एक निश्चित तिथि पर कथा श्रवण कर खोला जाता है, पूज्य सिंधी पंचायत कश्यप कालोनी के अध्यक्ष जगदीश जज्ञासी ने बताया कि यह पर्व समाज की प्राचीन समय काल से पारम्परिक तौर पर घर में सुख, समृद्धि , शांति के लिए मनाया जाता रहा है, इस अवसर पर नव्या वाधवानी, दिव्या चेलानी, सुनीता चौधरी, वर्षा वाधवानी, मंशा पंजवानी, लक्ष्मी वाधवानी, साक्षी, आशा आहूजा, रजनी बजाज,मीष्टी आहूजा के अलावा महिला विंग की अनेक श्रद्धालु गण शामिल हुए .
