रायपुर। श्री श्री 1008 सतगुरु किशनपुरी गोस्वामी जी के 36वें वर्षी महोत्सव का भव्य आयोजन आगामी 21 से 23 अक्टूबर 2026 तक रायपुर स्थित अग्रसेन धाम एवं श्री दुर्गा मंदिर (मढ़ी), पुरानी बस्ती, लिली चौक में श्रद्धा और भक्ति के साथ किया जाएगा। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है।
तीन दिवसीय इस धार्मिक आयोजन में दुग्धभिषेक, ध्वज वंदना, आरती, भक्ति संगीत कार्यक्रम, आम भंडारा, पालकी शोभायात्रा और रक्तदान शिविर सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
21 अक्टूबर को श्री दुर्गा मंदिर (मढ़ी) पुरानी बस्ती, लिली चौक में सुबह 10 बजे से सतगुरु किशनपुरी गोस्वामी जी का दुग्धाभिषेक, ध्वज वंदना, आरती एवं भक्ति संगीत कार्यक्रम होगा। दोपहर 1:30 बजे आम भंडारे का आयोजन किया जाएगा। शाम 8 बजे अग्रसेन धाम में भक्ति संगीत कार्यक्रम होगा।
22 अक्टूबर को शाम 4:30 बजे श्री दुर्गा मंदिर (मढ़ी) पुरानी बस्ती, लिली चौक से सतगुरु किशनपुरी गोस्वामी जी की भव्य पालकी शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद रात 10 बजे अग्रसेन धाम में भक्ति संगीत कार्यक्रम होगा।
वहीं 23 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से अग्रसेन धाम में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। रात 8 बजे भक्ति संगीत कार्यक्रम के साथ तीन दिवसीय महोत्सव का समापन होगा।
आयोजन में 24वें पीठाधीश्वर महंत सतगुरु श्री अनन्तपुरी गोस्वामी जी के पावन सानिध्य में श्री श्री 1008 सतगुरु किशनपुरी गोस्वामी जी का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे श्रद्धालु धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्म, भक्ति और सेवा के इस महापर्व को सफल बनाने की अपील की है।
