
खाटू श्याम की तीर्थ यात्रा पर निकलेगा बुजुर्गों का जत्था, ‘एक पहल और’ संस्था ने की विशेष तैयारी
22 नवंबर को अजमेर से होगी यात्रा की शुरुआत, 27 नवंबर को रायपुर में होगा समापन
रायपुर। बुजुर्गों को धार्मिक स्थलों के दर्शन कराने और उनमें आध्यात्मिक भावना के साथ सामाजिक जुड़ाव बढ़ाने के उद्देश्य से ‘एक पहल और’ संस्था द्वारा बुजुर्गों की पांचवीं तीर्थ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस बार यात्रा का मुख्य आकर्षण खाटू श्याम जी के दर्शन होंगे। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।
पोस्टर का विमोचन माढ़र में एक कार्यक्रम के दौरान हमर संगवारी के संपादक विजय दुसेजा एवं संस्था के प्रमुख राजेश वाधवानी, रोमा वाधवानी, एंव अन्य सदस्यों के संयुक्त रूप से किया गया,
, यात्रा का प्रस्थान 22 नवंबर 2026 को रायपुर से निर्धारित है। यात्रा दल दोपहर 3 बजे रायपुर से रवाना होकर जयपुर होते हुए विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन करेगा। यात्रा के दौरान खाटू श्याम जी के साथ सालासर बालाजी मंदिर, करणी जी मंदिर (मुकाम), झूलेलाल घाट एवं पुष्कर सहित अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन और जयपुर सिटी दर्शन का कार्यक्रम भी शामिल है।
यात्रा की वापसी 27 नवंबर 2026 को निर्धारित है। इस दिन सुबह 8 बजे रायपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का कार्यक्रम है। संस्था का उद्देश्य बुजुर्गों को धार्मिक यात्रा का अवसर प्रदान करना और उन्हें श्रद्धा, भक्ति तथा आनंद के यादगार पल उपलब्ध कराना है।
संस्था की ओर से जारी पोस्टर में यात्रा के लिए आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 1 नवंबर 2026 बताई गई है। इच्छुक श्रद्धालु संस्था के निर्धारित संपर्क नंबरों पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
तीर्थ यात्रा संपर्क नंबर: 93035-35100, 94255-68284, 97701-32348 एवं 98271-14225।
संस्था की यह पहल बुजुर्गों के प्रति सम्मान, सेवा और धार्मिक आस्था को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है।
