
विजयादशमी पर बिलासपुर वासियों को दी शुभकामनाएं नगर विधायक अमर अग्रवाल नेबिलासपुर। विजयादशमी के पावन अवसर पर साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित भव्य दशहरा उत्सव में शामिल होकर रावण दहन किया गया। उत्सव में बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।इस अवसर पर असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक रावण दहन के माध्यम से समाज को सदाचार, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में प्रभु श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और जीवन मूल्यों को आत्मसात करने का आह्वान किया गया।विजयादशमी का पर्व हमें याद दिलाता है कि अंततः सत्य और धर्म की ही विजय होती है। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम का जीवन हमें कर्तव्यनिष्ठा, त्याग, संयम और आदर्श आचरण की प्रेरणा देता है। यह पर्व समाज में सकारात्मकता, सद्भाव और आपसी प्रेम को मजबूत करने का अवसर भी है।इस अवसर पर समस्त बिलासपुरवासियों को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सुख, शांति, समृद्धि कि कामना कीइस अवसर पर कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला बिलासपुर नगर की महापौर पूजा विधानी एवं अन्य बड़ी संख्या में नागरिक और उपस्थित थे
