
। विजयदशमी के मौके पर AK-47 से ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है।वीडियो में अंकिता शर्मा पुलिस की वर्दी के बजाय साड़ी पहने नजर आ रही हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि किसी धार्मिक अनुष्ठान के बाद उन्होंने सरकारी हथियार उठाकर फायरिंग की।पुलिस अधिकारियों के लिए AK-47 से फायरिंग का अभ्यास कोई नई बात नहीं है, लेकिन इस वीडियो में उनका अंदाज लोगों का ध्यान खींच रहा है। सोशल मीडिया पर कुछ लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ इस पर सवाल भी उठा रहे हैं।उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर AK-47 के साथ जंगल में कॉम्बिंग ऑपरेशन की कई तस्वीरें भी मौजूद हैं। वहीं, प्रसिद्ध संत श्री अवधेशानंद गिरि जी महाराज के साथ उनकी तस्वीरें भी चर्चा में हैं।वर्दी हो या साड़ी, AK-47 के साथ SP अंकिता शर्मा का यह अंदाज सोशल मीडिया पर बहस का मुद्दा बना हुआ है।
