
मोपका चौकी पुलिस की कार्रवाई, 2 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर, बर्तन और हाथ घड़ी बरामद; पांच आरोपी और एक अपचारी बालक पकड़े गएअनिल शुक्ला की रिपोर्टबिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र की मोपका चौकी पुलिस ने सूने मकान में चोरी के मामले का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों और एक अपचारी बालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवर, बर्तन और हाथ घड़ी सहित करीब 2 लाख रुपये का मशरूका बरामद कर जब्त किया है। मामले में चोरी करने के साथ चोरी का सामान खरीदने वालों की भूमिका भी सामने आई है।परिवार के बाहर जाने पर बनाया निशानापुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम बिजौर निवासी नीरज सूर्या 21 अक्टूबर 2026 को अपने परिवार के साथ चकरभाठा गए हुए थे। 25 अक्टूबर को घर लौटने पर उन्होंने देखा कि कमरे का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी व लॉकर टूटे हुए थे। जांच करने पर सोने-चांदी के जेवर, बर्तन और हाथ घड़ी सहित अन्य सामान गायब मिला।प्रार्थी की रिपोर्ट पर मोपका चौकी में अपराध क्रमांक 1553/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(4), 305(1), 317 एवं 3(5) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।मुखबिर की सूचना पर आरोपियों तक पहुंची पुलिसमामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में पुलिस ने चोरी गए सामान की पतासाजी शुरू की। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने संदिग्धों तक पहुंचकर पूछताछ और कार्रवाई की। आरोपियों एवं अपचारी बालक की निशानदेही पर चोरी गए सोने-चांदी के जेवर, बर्तन और हाथ घड़ी सहित लगभग 2 लाख रुपये का सामान बरामद किया गया।गिरफ्तार आरोपियों के नामपुलिस के अनुसार, मामले में गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं—1. अयान खान (21 वर्ष), निवासी बुधवारी बाजार, शक्ति; वर्तमान निवास ग्राम बिजौर।2. दिव्यांश लश्कर (19 वर्ष), निवासी ग्राम बिजौर, चौकी मोपका।3. नेतराम साहू (24 वर्ष), निवासी अटल चौक, बहतराई।4. राजा सोनी (30 वर्ष), निवासी शांतिनगर, तिफरा।5. समीर बघेल (27 वर्ष), निवासी बुधवारी बाजार, शक्ति; वर्तमान निवास ग्राम बिजौर।इसके अलावा एक अपचारी बालक को भी मामले में पकड़ा गया है।न्यायालय में पेश करने की तैयारीपुलिस ने आरोपियों के कब्जे एवं उनकी निशानदेही से बरामद मशरूका जब्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों और अपचारी बालक के संबंध में वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है।इस कार्रवाई में मोपका चौकी एवं सरकंडा थाना के पुलिस स्टाफ की उल्लेखनीय भूमिका रही।
