
बुनियादी ढांचे के विकास, बेहतर कनेक्टिविटी और केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर दिया जोर*त्सेमिन्यू, नागालैंड, 23 नवंबर 2026नागालैंड के दो दिवसीय प्रवास के दूसरे दिन केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने त्सेमिन्यू जिले का दौरा किया। इस अवसर पर जिला पुलिस द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।दौरे के दौरान श्री साहू ने जिला अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में संचालित विकास कार्यों एवं प्रमुख विकास प्राथमिकताओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, कनेक्टिविटी में सुधार, आर्थिक अवसरों के सृजन तथा केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया।श्री साहू ने कहा कि आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय नियोजित शहरीकरण, शहरी स्थानीय निकायों (ULBs) को सशक्त बनाने तथा सतत एवं समावेशी शहरी विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इस दिशा में अर्बन चैलेंज फंड (UCF) शहरी क्षेत्रों में निवेश जुटाने और उन्हें आर्थिक विकास के केंद्र के रूप में विकसित करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है।उन्होंने राज्य सरकार और जिला प्रशासन को आपसी समन्वय के साथ स्थानीय विकास प्राथमिकताओं की पहचान करने तथा केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। श्री साहू ने परियोजनाओं के समयबद्ध निष्पादन के लिए सक्रिय दृष्टिकोण अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि अधिकारी और जिला स्तरीय संस्थाएं सरकार की नीतियों एवं आमजन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी हैं। योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के लिए उनकी प्रतिबद्धता, समन्वय और जवाबदेही आवश्यक है।जमीनी स्तर पर संवाद के क्रम में श्री साहू ने स्वयं सहायता समूहों (SHGs) की सदस्यों और नागरिक समाज के प्रतिनिधियों से भी बातचीत की। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लाभार्थियों के घरों का दौरा कर योजना से उनके जीवन में आए बदलावों की जानकारी ली।इस अवसर पर श्री साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में ‘सभी के लिए आवास’ और प्रत्येक पात्र परिवार के जीवन स्तर को बेहतर बनाने का संकल्प धरातल पर सार्थक बदलाव के रूप में दिखाई दे रहा है। लाभार्थियों से संवाद के दौरान योजना के प्रभाव और उनके अनुभवों को जानना महत्वपूर्ण रहा।नागामीज़ भाषा में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए श्री साहू ने कहा कि नागालैंड देश की विविधतापूर्ण सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। अपनी विशिष्ट पहचान, समृद्ध परंपराओं और जनआकांक्षाओं के माध्यम से राज्य ने राष्ट्र की प्रगति में निरंतर योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में पूर्वोत्तर भारत देश की विकास यात्रा का एक महत्वपूर्ण आधार बनकर उभरा है। केंद्र सरकार प्रत्येक क्षेत्र, जिले और समुदाय को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के साथ-साथ उनकी विशिष्ट पहचान एवं समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है।श्री साहू ने शांतिपूर्ण और समृद्ध नागालैंड के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राज्य में आधुनिक बुनियादी ढांचे का विकास उसकी विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान और परंपराओं को संरक्षित रखते हुए किया जाना चाहिए। उन्होंने नागालैंड को विकसित भारत 2047 की राष्ट्रीय संकल्प यात्रा में एक सक्रिय भागीदार बनाने पर भी जोर दिया।
