बिलासपुर : कोरोना आपदा से भी वर्षों पहले और विपदा के बाद आज पर्यन्त तक समाजिक संस्था सेवा एक नई पहल के माध्यम से नगर वासियों को ऑक्सीजन सिलेंडर व कांस्ट्रेक्टर मशीन, बॉय पेप तथा सप्शन मशीन के द्वारा निरंतर सेवाए देने वाले व शहर वासियों के बीच ऑक्सीजन मेन के नाम से पहचाने जाने वाले राजेश खरे जी का आज लायंस क्लब सेवा द्वारा एक गरिमामय आयोजन में सम्मान किया गया सम्मान चिन्ह देते नगर विधायक श्री शैलेष पांडेय ने उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। ऑक्सीजन मेन राजेश खरे ने इस भव्य सम्मान और सेवा क्षेत्र में अपने कार्यों की सफलता के लिए सामाजिक संस्था सेवा एक नई पहल व संस्था में सहयोगी सतराम जेठमलानी, माधव मजूमदार , रेखा आहूजा अपने परिवार विशेषतः अर्धांगिनी प्रियंका खरे के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सब के बिना सेवा के क्षेत्र में इतना योगदान असंभव था।