लेखराज मोटवानी : आज 17 तारीख रविवार को सिंधी कॉलोनी स्थित स्वामी प्रीतम दास सभागृह में छप्पन भोग (अन्नकुट महोत्सव) का कार्यक्रम रखा गया। जिसमें भोंपू जी के कृष्ण भजनों पर समाज के सभी उम्र के धर्म प्रेमियों एवं मातृशक्ति ने नृत्य कर आनंद लिया। साथ ही 56 भोग की महाप्रसादी का भी लोगों ने आनंद लिया। सिंधी कॉलोनी, साधुवासवानी नगर ,खातीवाला टैंक ,वीर सावरकर नगर, सर्वोदय नगर ,सिंधु नगर , वसन शाह कॉलोनी, प्रोफेसर कॉलोनी आसपास की 15/20 कालोनियो के घरों से कृष्ण भगवान को 56 भोग के लिए अनेक खाद्य वस्तुओ ,फ्रूट्स , ड्राई फ्रूट्स, पान का बीड़ा, काजू कतली,नमकीन ,मीठे, व्यंजन विभिन्न खाद्य वस्तुएं लाई गई । राधा कृष्ण जी को विशेष रूप से सजाया गया था । समाज के वरिष्ठ सर्वश्री मोहन दास सचदेव, चावल व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष पप्पू चावला , सब्जी मंडी एसोसिएशन के एवम स्वामी प्रीतमदास गोबिंदराम पारमार्थिक संस्थान के अध्यक्ष श्री सुंदर दास माखीजा जी महापंचायत के उपाध्यक्ष श्री प्रदीप कुमार खत्री जी समाज के श्री बाना राम जी केसवानी ,पुरुषोत्तम, भगवानदास केसवानी कन्हैया बसंतानी , लता भागचंद पुरस्वानी, राजकुमार लालवानी , तीर्थ ,त्रिलोक, चंद्र, जीतू, राजू गुलानी, महेंद्र ,लक्ष्मण कटारिया ,श्याम मेंघवानी, जय एवं बाबू पहवानी , ठाकुर एवं लक्ष्मण माखीजा , राजू एवं झामन खुबानी मिंटू सचदेव, हरीश ,ऋषभ सुरजवानी , साबू तेजवानी, गिरधर भाटिया ,मिंटू सचदेव, इत्यादि बड़ी संख्या में श्रद्धालु जन उपस्थित थे । इस मौके पर संस्था द्वारा भोंपू जी का सम्मान भी किया गया। यह जानकारी संस्था के को–ऑर्डिनेटर गिरीश वाधवानी एवं सचिव भगवान दास कटारिया द्वारा दी गई ।