पूज्य शदाणी दरबार तीर्थ द्वारा 12 दिवसीय सनातनी हिंदू तीर्थ स्थानों की यात्रा आयोजित की गई,इस यात्रा में चार प्रदेशों से 103 यात्री शामिल हुए ,यह यात्रा भारत-पाक प्रोटोकॉल एग्रीमेंट के तहत होती है विशेष कर दरबार तीर्थ के वर्तमान पीठाधीश संत श्री डॉ. युधिष्ठिर लाल जी के अध्यक्षता में इस यात्रा का आयोजन किया जाता है इसमें सिंध प्रांत के प्रमुख मंदिरों के दर्शन जिसमें शदाणी दरबार के संस्थापक संत शदाराम साहिब जी महाराज की तपोस्थली हयात पिताफ़ी,जहां वेदों की रचना हुई (वेद मंदिर माथेलो) साधवेलो,रोहिणी,अदलपुर एवं गुरु नानक देव जी की जन्मस्थली ननकाना साहिब शामिल है |12 दिवसीय इस यात्रा के दरमियान 50 बटुकों का जनेऊ संस्कार,15 युगल दंपतियों का विवाह संस्कार,कलश यात्रा,गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ व ध्वजा पताका पूजन का आयोजन मुख्य रूप से रहता है| 12 दिसंबर को यात्रा आरंभ हुई और 24 दिसंबर को संत श्री डॉ. युधिष्ठिर लाल जी महाराज के सानिध्य में 103 यात्री रायपुर दरबार तीर्थ पहुंचेंगे उक्त जानकारी दरबार तीर्थ के सचिव श्री उदय शदाणी,बंटी गावड़ा व वरिष्ठ समाजसेवी श्री ललित जयसिंग ने दी
