शुक्रवार दिनांक 22.12.2023 को हमारे प्रभु आराध्य श्री रामचंद्र जी के प्राण प्रतिष्ठा हेतु अयोध्या से आए अक्षत कलश को बिल्हा से चकरभाटा लाने हेतु आवश्यक बैठक आहूत की गई थी जिसमें प्रभु रामके प्रति आस्था रखने वाले मेरे श्री राम भक्त आए हुए थे जिसमें निर्णय लिया गया है कि 24 तारीख दिन रविवार को पंडित सर्वश्री नारद तिवारी जी और महेश उपाध्याय , मोतीलाल (बल्लू)आडवाणी के द्वारा बिल्हा से अक्षत कलश को लाया जाएगा और दोपहर 2:30 बजे बिल्हा से आगमन पर रहंगी मोड़ से नगर भ्रमण का प्रस्ताव रखा गया है । रामधुनी और राम भजन होगा जिसमें आप सभी की उपस्थिति प्रार्थनीय है मातृशक्ति सुश्री पुर्णिमा सिंह, श्रीमती सतरुपा जी,सुश्री अन्नु निर्णेजक भजन के साथ समूह व्यवस्था की जिम्मेदारी रहेगी, युवा तुर्क श्री किशोर आडवाणी,श्री गोविन्द झामवानी, श्री मनीष शर्मा पुरी व्यवस्था सम्हालेंगे।
भजन में श्री जेठू साहू की टीम साथ रहेंगे बाह्य व्यवस्था में हमारे अनुज श्री अमित दीक्षित मंटू तिवारी ललित तिवारी प्रहलाद उपाध्याय यशवंत मिश्रा केशव वर्मा बनवारी सन्नाड्य मनोज सन्नाड्य प्रमोद शर्मा प्रीतम आसनानी सुमित आडवाणी लक्की चांवला अन्य सभी साथी मित्र व्यवस्था को देखेंगे,पुरा मैनेजमेंट श्री कृष्ण कुमार कौशिक, श्री कुशल पाण्डेय, सम्हालेंगे
साथ ही सभी राम भक्तों से अनुरोध है कि प्रत्येक वार्ड से कम से कम 4 समर्पित सदस्यों का नाम भेजें जिससे एक समूह का गठन एवं एक संगठन बनेगा और वहां से हर घर में निमंत्रण दिया जाएगा निमंत्रण पत्र 1जनवरी से प्रारंभ होकर 15 जनवरी तक आमंत्रित करना है जिसमें स्पष्ट निर्देश है कि 22 जनवरी को सभी भक्तों को अपने घर अपने नगर में दीपावली त्यौहार जैसे उत्सव मनाना है
विशेष संज्ञान— 27 फरवरी तक रामलला के दर्शन आम भक्तों को पुर्णत: प्रतिबंधित रहेगा अतः फरवरी दर्शन हेतु अयोध्या का प्लान न बनाएं
