सामाजिक संस्था सेवा एक नई पहल ने नव वर्ष आगमन पूर्व नूतन चौक स्थित सत्य साई हेल्प वे मूक बधिर बालिका आवासीय विद्यालय की बालिकाओं को सिलिंग फेन , कूलर , तखत व चेयर भेंट कर संस्था के सदस्यों प्रियंका राजेश खरे , विकास सुल्तानिया , बबलू शर्मा , भाग्य श्री माधव मुजुमदार , रेशु जेठमलानी , नेहा आहुजा , अंशु पारवानी , राम्या जेठमलानी व रेखा आहुजा के सहयोग से उपस्थित शालेय छात्राओं के बीच फल फ्रूट चाकलेट बिस्किट का वितरण किया इस नेक कार्य में सहभागिता के लिए संस्था के संयोजक सतराम जेठमलानी ने शाला संचालिका ममता मिश्रा , दीपिका मिश्रा व जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष अनिल सलूजा के प्रति आभार व्यक्त किया ।