सेवा एक नई पहल द्वारा सुवाणी वृद्धाश्रम में निवास रत बुजुर्गा हेतु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन क्या गया

सामाजिक सेवाओ विशेषतः चिकित्सा सेवाओ हेतु प्रतिबद्ध संस्था सेवा एक नई पहल द्वारा सुवाणी वृद्धाश्रम में निवास रत बुजुर्गा हेतु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन क्या गया जिसमे डा संतोष कौशिक व वैभव बाजपेई द्वारा सभी बुजुर्गो के स्वास्थ्य का गहन विवेचन कर निशुल्क दवाएं और परिवर्तित होते मौसम के साथ सावधानियां बरतने की हिदायते दी“~ तत्पश्चात संस्था के सदस्यों सिमरन तलरेजा , भावना पोपटानी , रूपल चांदवानी व विजय दुसेजा ने उपस्थित बुजुर्गो को सात्विक भोजन परोस कर उनके दीर्घायु होने की कामना की इस सादगी पूर्ण कार्यक्रम में सहयोग के लिए आश्रम के संचालक गण श्याम सुन्दर तिवारी व बरगाह जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संस्था की संयोजिका रेखा आहुजा जी ने कहा कि निरोगी शरीर ही सबसे बड़ा धन है और हम आप मिलकर प्रयास करे कि आश्रम में निवास रत ये प्रभुजन जो कि अपना सब कुछ गवां कर परित्यक्त जीवन व्यतीत कर रहे हैं उनके इस स्वास्थ्य रुपी धन की हम सुरक्षा करे क्योंकि अब हमारे सिवा उनकी देख रेख करने वाला भगवान के अलावा और कोई नहीं है।