युवा समाज सेवक पवन हासीजा द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार सूरत सिन्धी समाज द्वारा 03 अप्रैल के दिन सूरत शहर के स्वामी लीलाशाह भवन, रामनगर में सिन्धी समाज के संत शिरोमणी महायोगी स्वामी लीलाशाह महाराज का 144वां जन्मोत्सव भव्यातिभव्य रूप से मनाया गया जिसमें हवन, यज्ञ, केसर स्नान, पुजा, प्रार्थना, आरती के साथ भव्य शोभायात्रा एवं भक्ति संगीत का सुंदर आयोजन किया गया तथा हजारों भावी भक्तों में भंडारा प्रसादी का वितरण किया गया।
इस सुंदर कार्यक्रम का आयोजन सूरत लाड़-लोहाणा सिन्धी पंचायत एवं नवयुवक मंडल द्वारा किया गया।
इस शुभ प्रसंग में पुज सूरत सिन्धी पंचायत के अध्यक्ष श्री वासुदेव गोपलाणी, घनश्याम खट्टर, प्रताप कमलाणी, शोभाराम गुलाबवाणी, नानक अटलाणी, प्रताप गोपलाणी, गोरधन छताणी, लाड़-लोहाणा सिन्धी पंचायत के प्रमुख श्री विष्णु सौमैया, विनोद दक्षिणा, खुशाल तुलसियाणी, ठाकुर कृष्नाणी, राजेश आडवाणी, लोक सेवा मंडल के अशोक लालवाणी, पत्रकार विनोद मेघाणी, एडवोकेट मयुर होतवाणी एवं युवा समाज सेवक पवन हासीजा उपस्थित रहे।
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw