रीवा,बुधवार को स्थानीय तोपखाना सिंधी कॉलोनी में भारी संख्या में एकत्रित
सिंधी समाज की महिला, पुरुष एवं युवाओं ने महाआरती (पल्लव) में
शामिल होकर विश्व कल्याण के लिए भगवान श्री झूलेलाल की आराधना
की तत्पश्चात ‘सिंधु नवयुवक मंडल के तत्वावधान में आयोजित विशाल
स्कूटर रैली को उप मुख्यमंत्री एवं रीवा विधायक श्री राजेन्द्र शुक्ल तथा
पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष श्री प्रहलाद सिंह ने हरी झंडी
दिखाकर रवाना किया। इसके पूर्व उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने समाज के
लोगों को झूलेलाल जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दीं। सिंधु नवयुवक मंडल के
संस्थापक एवं रैली के आयोजक शंकर सहानी व मंडल के अध्यक्ष मुकेश
चेलानी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर भारी संख्या में
उपस्थित महिलाओं, पुरुषों एवं युवाओं ने आयोलाल झूलेलाल, ‘जेको
चवन्दो झूलेलाल तहिंजा थींदा बेड़ा पार जैसे गगनभेदी नारों के साथ ढोल
नगाड़ों पर झूमते नाचते हुए केक काटकर अपने ईष्टदेव का जन्म दिन
मनाया गया। वाहन रैली का शहर भ्रमण के दौरान जगह-जगह पुष्पवर्षा से
स्वागत किया गया तथा भ्रमण के पश्चात सिंधु भवन में रैली का समापन
हुआ। इस अवसर पर प्रमुख रूप से चंदीराम केसवानी, किशनचंद्र
खिलवानी, कैलाश कोटवानी, कमलेश सचदेव, रमेश कुंजवानी, चंद्रलाल
खुशलानी, श्रीचंद कोटवानी, अशोक बजाज, प्रकाश खिलवानी, जयराम
गंगवानी, चंद्रलाल ठारवानी, अर्जुन खिलनानी, गुलाब सहानी, धरमवीर
मलूकानी, दक्ष चुंगवानी, अशोक झामनानी, महेश हीरवानी, अजय सहानी,
सौरभ बजाज, शिवम दुर्गिया, सिद्धार्थ बजाज, आयूष सहानी, दिनेश
कुंजवानी, विशाल पंजवानी, रवि बजाज, विक्की गोपलानी, प्रशांत केवलानी,
मयंक सहानी, साहिल आहूजा, हितेश सहानी, हर्ष आहूजा, निखिल ठारवानी
एवं शिवम हीरानी सहित सैकड़ों की संख्या में नारी शक्ति एवं युवक शामिल
रहे ।
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/