कोरबा : सिंधी समाज के प्रमुख अराध्य वरुण देव अवतार भगवान झूलेलाल जी का 1074 वां अवतरण दिवस बुधवार को सिंधी समाज कोरबा ने बड़े ही उल्लासमय वातावरण में धूमधाम व श्रद्धा से मनाया ।
कार्यक्रम में सुबह 10 बजे
श्री झूलेलाल मंदिर रानी रोड में पूज्य बहराणे साहब की पूजा -अर्चना एवं ध्वजा वंदना की गई।
दोपहर 1 बजे से सिंधु भवन में आम भंडारे का आयोजन आरंभ करने से पूर्व सर्वप्रथम पहला भोजन व फल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती मरीजों व उनके परिजनों तथा अपना घर सेवा संस्थान हेतु अमृत जन सेवा समिति के माध्यम से भिजवाया गया तत्पश्चात समाज के साथ सर्वसमाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भोजन प्रसादी ग्रहण किया । आम भंडारे में छ. ग. शासन के पूर्व मंत्री माननीय श्री जयसिंह अग्रवाल जी एवं वार्ड नं 5 की पार्षद
श्रीमति धनश्री अजय साहू भी शामिल होकर भोजन प्रसाद ग्रहण किया।
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/
इसके अलावा सुबह 10 बजे से सिंधू भवन के पास बिलासा ब्लड बैंक कोरबा के सहयोग से समाज के श्री विशाल सचदेव व सिधो संगठन के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें समाज के सदस्यों के साथ साथ अन्य लोगों ने 104 यूनिट रक्तदान दान कर रक्तदान- महादान में अपना सहयोग प्रदान किया। शाम को श्री झूलेलाल मंदिर से पूज्य बहराणे साहब की अगुवाई में भव्य शोभायात्रा विभिन्न सामाजिक – धार्मिक झांकियों के साथ आरंभ हुई। श्री झूलेलाल मंदिर में कोरबा सांसद माननीया श्रीमति ज्योत्सना चरणदास महंत जी के सानिध्य में केक काटकर भगवान झूलेलाल जी का जन्मोत्सव पर्व मनाया गया इस कार्यक्रम में उनके साथ जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं लोकसभा चुनाव चुनाव संचालक श्री हरिश परसाई एवं वार्ड नं.6 के पार्षद श्री धरम निर्मल जी भी उपस्थित रहे। शोभायात्रा में समाज के बच्चों द्वारा ढोल ताशे बजाकर सबका मनमोह लिया धमाल पार्टी की धुन पर पारम्परिक सिंधी छेज एवं धार्मिक भजनों पर युवा वर्ग नाचते – गाते अपनी खुशी जाहिर करता रहा।
नवरात्री के शुभ अवसर माता के नौ रूपों की आराधना करें , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
शोभायात्रा का जगह जगह
समाज के सदस्यों के अलावा सिक्ख समाज एवं हिंदू क्रांति सेना ने स्वागत किया एवं प्रसाद वितरण कर भगवान झूलेलाल का आशीर्वाद प्राप्त किया।
शोभायात्रा का समापन गोदड़ीधाम डी. डी. एम. रोड
में हुआ। रात्रि 10 बजे पूज्य बहराणे साहब की ज्योत का विसर्जन जोड़ा पुल तुलसी नगर में विधी विधान से किया गया।
पूज्य सिंधी पंचायत कोरबा के अध्यक्ष श्री किशन चंद दावड़ा जी एवं सचिव श्री नरेश कुमार जगवानी ने सभी को चेट्रीचंड्र पर्व की बधाई देते हुए इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी सहयोगी संगठनों , वरिष्ठ जनो, सभी सदस्यों का एवं शासन – प्रशासन, मिडिया का जिन्होंने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग प्रदान किया उन सभी का आभार व्यक्त किया।
उक्ताशय की जानकारी जनसंपर्क अधिकारी आनंद राम बुधवानी ने दी