बिलासपुर! सिंधी समाज का समाज के नव वर्ष चेट्रीचंड्र महोत्सव 10 अप्रैल 2024 बुधवार को सिंधी समाज के इष्ट देवता लाल साईं झूलेलाल की शोभायात्रा धूमधाम से भव्य रुप से सिंधी युवाओं की समिति सिंधी युवक समिति द्वारा निकाली गई सर्वप्रथम 11 बजे बंधवापारा में लाल साईं झूलेलाल की विधि विधान से पूजा अर्चना कर महा आरती की गई तत्पश्चात सिंधी युवक समिति के संयोजक एवं संरक्षक अमर बजाज, समिति अध्यक्ष अजीत धावरानी सहित समिति के वरिष्ठ जनों द्वारा नारियल फोड़कर शोभा यात्रा का शुभारंभ किया गया। समिति के संयोजक एवं संरक्षक अमर बजाज के अनुसार उल्लास का उत्सव लालसाई झूलेलाल की शोभायात्रा सुबह 11 बजे बुधवारी बाजार से निकलकर बंधवापारा, गुरुनानक चौक, तोरवा नाका , दयालबंद, गांधी चौक, जूना बिलासपुर, कंवरराम कपड़ा बाजार के रास्ते गोल बाजार, सदर बाजार, प्रताप चौक पुराना पुल से सरकंडा होते हुए नए पुल से हेमू कालानी चौक, जरहाभाटा के रास्ते सिंधी कॉलोनी (भक्त कंवरराम नगर) में विसर्जित हुई। समिति के मुख्य सलाहकार राजकुमार बजाज के अनुसार शोभायात्रा में लालसाई झूलेलाल जी की प्रतिमा के साथ धार्मिक झांकियों में संत शिरोमणि संत कंवर राम की भजन कीर्तन करती हुई संजीव झांकी झांकियों में बैंड एवं बिलासपुर में पहली बार अद्भुत अद्वितीय लाल झूलेलाल के सुसज्जित रथ शोभायात्रा में भव्यता और अलौकिक वातावरण का निर्माण कर आरती कर नृत्य करती महिलाएं देखते ही बनता थी
नवरात्री के शुभ अवसर माता के नौ रूपों की आराधना करें , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
एवं भगवान श्री रामलला की झांकी ने सबका मन मोह लिया जो देखते ही बनती थी अन्य झांकियों में महाकाल भोलेनाथ की अघोर साधना, राधा कृष्ण रासलीला बांके बिहारी की आरती, मां दुर्गा की महिषासुर मर्दिनी मां काली द्वारा रक्तबीज वध, पवन पुत्र राम भक्त हनुमान की लंगूर वानर सेना हर हर महादेव श्री शक्ति अर्ध नागेश्वर नवानंदी मित्र की सजीव झांकियां ने माहौल को धनधोर धार्मिक रंग दे दिया। इसके पहले 10 अप्रैल अंतरराष्ट्रीय सिंधी दिवस के खुशी पर सिंध प्रांत से आए समाज के लोगों ने सिंधी गीत गाकर सबका नाचने में मजबूर कर दिया फिर तो सिंधी समाज की डंडियों की धूम मची रही। इस शोभा यात्रा का भव्य आतिशबाजी बैंड बाजाओं के साथ बिलासपुर सिंधी समाज ने अपने-अपने वाङो में झूलेलाल की निकलने वाली इस शोभायात्रा का स्वागत किया। जगह जगह पर कुंवर, सेसा, फल, फ्रूट, मिठाई , शरबत प्रसाद स्वरूप वितरित किया गया। जैसे बिलासपुर में चारों तरफ “आयोलाल झूलेलाल” का मेला लगा रहा एवं धूम मची रही। सिंधी समाज ने पूरे बिलासपुर को झालर से जगमग कर दिया समाज के लोगों के साथ-साथ अन्य समाज के लोगों द्वारा सिंधी समाज की लाल साई झूलेलाल की शोभायात्रा का जगह-जगह बढ़कर हिस्सा ले कर स्वागत किया । अंत में सिंधु विद्या मंदिर सिंधी कॉलोनी में शोभायात्रा रात 11 बजे समाप्त हुई । जहां शोभायात्रा का धूमधाम से स्वागत सिंधु विद्या मंदिर सिंधी कॉलोनी में किया। जहां समिति संयोजक एवं संरक्षक अमर बजाज एवं अध्यक्ष अजीत थावरानी ने सफलतापूर्वक धूमधाम से शोभायात्रा समाप्ति पर समस्त समाज का आभार व्यक्त किया तत्पश्चात झूलेलाल की ज्योत को विधि विधान पूजा अर्चना के साथ तालाब में विसर्जित की गई।
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/
आज सिंधी भाषा दिवस केअवसर पर सिंधी युवक समिति के समस सदस्यों द्वारा सिंधी भाषा बोलने का संकल्प लिया गया।इस शोभायात्रा में विगत 15 दिनों से सफल बनाने में सर्वश्री में चेट्रीचंड्र महोत्सव की तैयारी में अजीत थावरानी, अमर बजाज, झामनदास चेतानी, मनोहर खट्॒वानी, कैलाश मलघानी,अशोक बजाज, किशोर कृपलानी, रमेश वाधवानी, शिवकुमार धामेचा, श्याम थावरानी, भगवानदास भोजवानी, मोती थावरानी, खुशालदास वाधवानी, हीरानंद छुगानी (हीरु), मुरली वाधवानी, हरीश थावरानी, मनीष गुरबानी, हेमराज मोटवानी, राजेश श्यामनानी, मनोहरलाल मेहरचंदानी, राजकुमार बजाज, राजेश चंदवानी, दिलीप थावरानी, तरुण श्यामदासानी, मनीष लाहोरानी, विजय चंदवानी, रमेश भोजवानी, कैलाश श्यामनानी, अमर छाबड़ा, विक्की आहूजा, मोहन जैसवानी, दीपक माखीजा, संजय चंदवानी, सुरेश माधवानी, अविनाश मोटवानी, रंहदामल दरियानी, मनोहर लाल मोटवानी, रवि थावरानी, अर्चित बजाज इत्यादि समाज के नवयुवक शामिल थें