दृष्टि बाधित विकास संघ छत्तीसगढ़ द्वारा लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शत प्रतिशत मतदान के लिए लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से रैली निकाल कर संदेश दिया गया ।सभी अपने मताधिकार का प्रयोग करें,एक एक मतदाता देश के लिए अनिवार्य कर्तव्य निभाएं और 07 मई को अपने विवेक से राष्ट्र हित में मतदान कर लोकतंत्र के उत्सव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।छोड़ो अपने सारे काम,चलों करे मतदान, शत प्रतिशत होगा मतदान,मेरा देश बनेगा महान,भारत का भाग्य विधाता,होता है जागरूक मतदाता,पहले मतदान फिर जलपान,देश हित में आगे आएं,लोकतंत्र का कर्तव्य निभाएं जैसे नारों से इन दिव्यांग जनों ने आम लोगों को भी मतदान करने उत्साहित किया।
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/
इस कार्यक्रम में गुरुद्वारा प्रबंधन समिति बिलासपुर के अध्यक्ष दीपक मनदीप, कोषाध्यक्ष अजीत सिंह वहीं दृष्टि बाधित विकास संघ के प्रांत अध्यक्ष वेंकटेश्वर राव,महासचिव राजेंद्र कुमार बेहेरा, उपाध्यक्ष कुमारी गंगेश्वरी ,कोषाध्यक्ष शिवनंदन साहू ,सह सचिव अनिरुद्ध साहू, कार्यकारिणी अध्यक्ष धनु लालदेवांगन ,कार्यकारिणी मेंबर के रूप में ईश्वर साहू,दामोदर बेहरा महेंद्र बेहरा, भूपेंद्र ढीमर व्याख्याता सदस्य, अनिल सूर्यवंशी, रमाकांत तिवारी,सहेतर लाल बंजारे आदि इस कार्यक्रम में सम्मिलित होकर इसे सफल बनाए।इसके पश्चात दृष्टि बाधित विकास संघ छत्तीसगढ़ कार्यकारिणी की चातुर मासिक बैठक ली गई। जिसमें आगामी कार्यक्रमों की योजना व रूपरेखा बनाई गई।