लेखराज मोटवानी/रीवा। सिंधु समाज रीवा द्वारा संत कंवरराम साहिब जी का 139 वां जन्मोत्सव श्री संत कंवरराम साहिब सार्वजनिक धर्मशाला गुढ़ चौराहा में मंहत स्वामी कमलदास उदासी जी द्वारा संत कंवरराम साहिब जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए सुमधुर भजनो से संत को याद किया।एंव विश्व के कल्याण हेतु प्रार्थना,अरदास, महाआरती की गई। तत्पश्चात उत्सव के महाप्रसाद भंडारे आम लंगर सिंधु भवन में सम्पन्न हुआ। संत कंवरराम साहिब जी का जन्मोत्सव प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी रीवा नगर के समाज सेवियों जोड़ी अमर रहे स्व श्री मन्नूलाल माधवानी,नंदलाल कोटवानी,जी द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में नंदलाल कोटवानी,नेवंदराम आहूजा,रमेश कुंजवानी,मदन लाल आहूजा, राजकुमार टिलवानी,परसराम कोटवानी,संजय माधवानी,सुदामालाल सचदेव,अजय माधवानी,प्रकाश तारानी,कमलेश सचदेव,नरेश काली,चंदीराम केसवानी,गोपाल पुरी,श्री चंद कोटवानी,रमेश तलरेजा, सुमित मांजवानी,महेश कोटवानी, विजय माधवानी, गुरमुख कोटवानी,हरीश कुलचदानी,विजय लाहोरी,दीपक खेमचंदानी,विजय ठारवानी,नरेश छुगानी,मदन कोटवानी,मुकेश हिरवानी,विनोद पुरूसवानी,दीपक दुर्गिया एवं समाज के श्रद्धालु स्वजनो,रीवा के गणमान्य नागरिक बंधु शामिल रहे।
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/