अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन विश्व के समस्त अग्र बंधुओ को एक सूत्र में पिरोने वाला मंच है जो अग्रवाल समाज की उर्जावान प्रतिभाओं को आगे लाने, मंच देने व प्रोत्साहित करने का महती कार्य करता हैं इसी विश्व स्तरीय सम्मेलन द्वारा नगर के उत्साही उर्जावान व रक्तदान को समर्पित युवा केशव बंसल को अंतरराष्ट्रीय अग्र रक्तदान समिति का कोर्डिनेटर नियुक्त कर उभरती प्रतिभा का सम्मान किया है उपरोक्त जानकारी देते हुए सेवा एक नई पहल के संयोजक सतराम जेठमलानी के साथ साथ अरपा अर्पण अभियान के सदस्य अभिषेक ठाकुर , ऑक्सिजन मेन राजेश खरे , वन रक्षक दूजराम भेडपाल , टीम मानवता से प्रिंस वर्मा व रतनपुर अग्रवाल समाज के अध्यक्ष सुमित बंसल ने शुभकामनाएं प्रेषित कर उज्जवल भविष्य की कामना की।
