बिलासपुर:– चंद्र दिवस हर माह की तरह इस महा भी श्री झूलेलाल मंदिर झूलेलाल नगर चक्कर भाटा में धूमधाम के साथ मनाया गया कार्यक्रम की शुरुआत संध्या 7:00 बजे भगवान झूलेलाल एवं बाबा गुरमुख दास जी की मूर्ति पर फूलों की माला पहनाकर पूज्य बहराणा साहब की अखंड ज्योत प्रजवलित करके की गई भक्तों के द्वारा सिंधी छैज की गई जिसे हिंदी में डांडिया कहते हैं नवरात्रि आरंभ हो चुकी है माता रानी के भक्ति भरे गीत भी गाए गए और भक्तों के द्वारा कई भक्ति भरे भजनों पर सुंदर नृत्य किया गया इस अवसर पर संत लाल सांई जी ने अपनी अमृतवाणी में आए हुए सभी भक्तजनों को अशू के चंद्र एवं माता रानी के नवरात्रि आरंभ होने की सभी भक्तों को बहुत-बहुत बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी और कहा कि भगवान झूलेलाल का आप सभी भक्तों पर आशीर्वाद बना रहे सांई जी ने बताया कि आज का चंद्र बहुत महत्वपूर्ण है और बड़ा है जैसे चेटीचंड का बड़ा महत्व होता है इस तरह आज के चंद्र का भी बड़ा ही महत्व है क्योंकि भगवान झूलेलाल जी के अंतर ध्यान होने के बाद यह प्रथम चंद्र है जिसे अशु का चंद्र कहा जाता है और दूसरी बात आज शुक्रवार है शुक्रवार के दिन चंद्र का आना हम सिंधियों के लिए बड़े खुशी की बात और आप भाग्यशाली है जो आज चंद्र शुक्रवार के दिन पड़ा है और साथ में माता रानी के नवरात्र भी है एक साथ खुशियां हमें मिल रही है और क्या चाहिए आप भक्तों को एक तरफ भगवान झूले का आशीर्वाद मिल राह है और इधर माता रानी का भी प्यार मिल रहा है
कार्यक्रम के आखिर में आरती की गई प्रसाद वितरण किया गया आम भंडारे का आयोजन किया गया बड़ी संख्या में भक्त जनो ने भंडारा ग्रहण किया पूज्य बहाराणा साहब को ढोल बाजे के साथ मंदिर से निकलकर बाबा गुरमुख दास जी की कुटिया में पहुंचे यहां पर बाबा गुरमुख दास जी की आरती की गई पूजा अर्चना की गई उसके बाद ढोल बाजे के साथ पूज्य बहराणा साहब को लेकर तालाब पहुंचे विधि विधान के साथ संतलाल सांई जी के द्वारा पूज्य बहराणा साहब को विसर्जन किया गया अखंड ज्योत को तराया गया पल्लव पाया गया अंखों पाया गया विश्व कल्याण के लिए प्रार्थना की गई आज के इस पूरे आयोजन को सोशल मीडिया के माध्यम से लाइव प्रसारण किया गया हजारों की संख्या में घर बैठे लोगों ने आज के कार्यक्रम का आनंद लिया आज के इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग छत्तीसगढ़ के अलग-अलग शहरों से पहुंचे थे इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में बाबा गुरमुख दास सेवा समिति झूलेलाल महिला सखी सेवा ग्रुप के सभी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा
भवदीय
विजय दुसेजा
