C.W.S.N. कन्या छात्रावास घोघर में आज 101 देवी कन्याओं का कन्याभोज सफलतापूर्वक संपन्न हुआ

देवी कन्याओं के चरण प्रक्षालन  प्रारंभ कर फल पुष्प व भोजन के पश्चात उन्हें उपहार प्रदान कर सभी आयोजक सदस्यों ने देवी कन्याओं के पूजन से माँ जगदंबा का आव्हान किया, साथ ही प्रेस वार्ता के दौरान समाज के अन्य लोगों को भी ऐसे पावन अनुष्ठान करने हेतु आग्रह किया।

उक्त कन्याभोज  शिव बारात आयोजन एवं जनकल्याण समिति, माता का दरबार तथा केसरी क्लब के सम्मानीय सदस्यों  मनीष गुप्ता, राजेन्द्र निगम, विनोद गुप्ता, वंदना गुप्ता, सरिता गुप्ता, अरविंद गुप्ता, सुमित गुप्ता, राहुल गुप्ता, रमेश गुप्ता, प्रतीक मिश्रा, मनीष गुप्ता ‘मंटू’,बंशीलाल साहू, सुरेश गुप्ता, संजय श्रीवास्तव सहित समिति के सभी कर्मठ सदस्यों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।