बिलासपुर:- शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर भक्ति मय संगीत मय माता का जगराता व भजन संध्या का आयोजन 10/10/24 किया गया मां संतोषी मां वैभव लक्ष्मी धाम मांढर में इस कार्यक्रम में भारत देश के मशहूर भजन सम्राट अनूप जलोटा जी ने कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति दि,अनूप जलोटा जी मांढर
माता रानी के मंदिर में पहुंचकर मथा टेका पूजा अर्चना करके कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर मंदिर कि संस्थापक मांढर वाली माता के संग मां दुर्गा मां संतोषी बजरंगबली के फोटो पर फूलों की माला पहनाकर अखंड ज्योत प्रजवलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की गई अनूप जलोटा ने सभी माता के भक्तों को नवरात्रि की बधाइयां और शुभकामनाएं दि मांढर वाली माता का धन्यवाद किया कि मुझे इस पावन अवसर पर इस पावन धरती में यहां पर विगत 24 सालों से माता का जगराता हो रहा है मुझे आज आने का अवसर मिला और आपकी कृपा से मैं यहां पहुंचा हूं, अपनी मधुर आवाज में भक्ति भरे भजनों से ऐसा समां बांधा की सभी उपस्थित भक्त जन मंत्र मुंग हो गए एक से बढ़कर एक भक्ति भरे भजन गाए
(जग में दो ही सुंदर नाम चाहे कृष्ण कहो चाहे राम)
इस शुभअवसर पर झूलेलाल मंदिर झूलेलाल नगर चकरभाठा के संत सांई लालदास जी भी भक्तों को आशीर्वाद देने विशेष रूप से मांढर पहुंचे ,
अनूप जलोटा जी ने उनका भी अभिवादन किया और आशीर्वाद लिया व सिंधी भजन गाए
लाल मुहनझी पथ रखा जाए झूलेलाल,सिंधढी जा सेवर जा
दमा दम मस्त कलंदर अली दा पहला नंबर
इन भजनों पर भक्तजन भी झूम उठे
अनूप जलोटा जी का साथ देने के लिए मशहूर सिंगर नताशा अग्रवाल भी विशेष रूप से आई थी
भक्तों के विशेष आग्रह पर भी कई अलग-अलग भजन व गीत गाए रायपुर पुलिस प्रशासन के भी कई अधिकारी पहुंचे थे इस अवसर पर नशे के खिलाफ जनता को जागरूक करने के लिए
रायपुर पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे अभियान निजात की सरहाना की और युवाओं से भी अपील की
कि वे नशे से दूर रहे, नशा पापो की जननी है ओर
अगर नशा करना है तो भक्ति का नक्शा करो, यह ऐसा नशा है अगर किसी को लग जाए तो इस लोक के साथ-साथ परलोक भी संवर जाएगा
अनूप जी के प्रथम अंगमन पर भक्त जनो के द्वारा 🎂केक भी लाया गया जिसे अनूप जी ने माता के संग काटा ओर भक्तों को खिलाया, भव्य आतिशबाजी फूलों की वर्षा के साथ अनूप जी का स्वागत और सत्कार किया गया इस जगराता में लोकप्रिय मशहूर सिंगर उपस्थित थे जिनमें प्रमुख झांसी के सुफी गायक उदय सिंह एवंछत्तीसगढ़ के लोकप्रिय मशहूर मीनाक्षी रावत कोरबा के सोनू सिंह ने भी अपनी मधुर आवाज से एक से बढ़कर एक माता के गीत और भजन गाए,
झुपत झुपत आबे दाई मोर अंगना में
चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है
तेरा दर तो है दुखियों का सहारा
ओ मांढर वाली माता
पंखिड़ा ओ पंखिड़ा
इस भक्ति भरे माहौल में आई अनेक झांसी अमेठी मेरठ से कलाकारों द्वारा शानदार राधा कृष्ण, बाहुबली हनुमान जी ,मां काली कोलकाता वाली,
भगवान भोलेनाथ माता पार्वती के साथ की सजीव झांकियां भी सजाई गई थी जो भक्ति भरे भजनों पर इन कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दी
भोलेनाथ की शादी है हम तो नाचेंगे
काली माई कलकत्ते वाली हम तो तेरे भक्त हैं जाएंगे नहीं यहां से खाली भर दे तू झोली हमारी
भस्म रांख से होली खेले रे भोले होली खेले
ऐसे मधुर ऐसे ऐसे गीतों पर सुंदर मनमोहक कलाकारों ने प्रस्तुति दी कार्यक्रम रात्री 9:00 बजे आरंभ हुआ वह सुबह 6:00 बजे तक चलता रहा रात भर आम भंडारा ,☕चाय बिस्किट पोहा नाश्ता की व्यवस्था थी भक्तों के लिए इस अवसर पर रायपुर के संत सांई जल कुमार मंसद जीछत्तीसगढ़ साधु सिंधी समाज के अध्यक्ष मनोहर लाल भाई साहब छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल जी भाई साहब अमरलाल जीभाई साहब हम हरीश कुमार जी छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के अध्यक्ष महेश दरयानी रायपुर उत्तर के पूर्व विधायक भाजपा नेता श्री चंद सुंदरानी राजेश गुरनानी सतीश छुगानी सचिन मेघानी सतीश थोरानी अमर गिद्वानी मुरली केवलानी अशोक मखीजा भरत रामवानी टीकम नागदेव राजकुमार डिंगवानी झामन दास बजाज खेमा मिरद्यानी श्री पठारिया जी मनीष थौरानी दिव्यांश सक्सैना मनोज जोशी विजय गंगवानी संजय मंजर सेवा पथकी पूरी टीम महिलाओं सहितएक पल और पूरी टीम महिलाओं सहितआकरअपनी सेवाएं दी
वह कई समाजसेवी संत महात्मा इस अवसर पर मांढर पहुंचे थे माता रानी से मुलाकात की कार्यक्रम का आनंद लिया आशीर्वाद लिया
सभी अतिथियों ने आए हुए भक्तों को नवरात्रि व दशहरा उत्सव की बधाई ओर शुभकामनाएं दी कार्यक्रम के आखिर में माता रानी की आरती की गई प्रसाद वितरण किया गया इस पूरे कार्यक्रम का सोशल मीडिया के माध्यम से लाइव प्रसारण किया गया हजारों की संख्या में लोगों ने घर बैठे इस मनमोहक कार्यक्रम का आनंद लिया इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में भक्तजन बिलासपुर, चक्करभाटा, तिल्दा बिल्हा ,कोरबा ,रायपुर, तिल्दा, भिलाई, दुर्ग राजनांदगांव, गोंदिया से पहुंचे थे इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में मां संतोषी मां वैभव लक्ष्मी धाम के सभी सेवादारियों का विशेष सहयोग रहा जीनमे प्रमुख हैं
प्रेम बिरनानी मोहनआहूजा भारत लाल जयसिंह राकी कृष्णानी अमन तरलेजा जीतु बिरनानी अमित आहुजा रतन जैसिंग राजू बिरनानी संतोष भेरवानी राजू कालडा कंपी लालवानी मनोहर मखीजा घनश्याम गंगवानी नंदलालो लोकु भावनानी विजय वासवानी दीपक इंदनानी, मोहित धनवानी, संतोष संतु तथा बालक मंडली पूरी टीम एवं महिला विंग सारे सदस्यों का विशेष सहयोग रहा कार्यक्रम सफलता पूर्वक होने पर आए हुए सभी भक्तजनों का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं
इस पूरे कार्यक्रम को कवर करने के लिए हमर संगवारी के प्रधान संपादक विजय दुसेजा एवं वरिष्ठ पत्रकार मोहन मंदवानी, बिलासपुर से स्पेशल मांढर पहुंचे और कार्यक्रम कवर किया
भवदीय
विजय दुसेजा
