*अनुभवी कभी धोखा नही खा सकते: बीके ईश्वरी
बिलासपुरः शिव अनुराग भवन राजकिशोरनगर में पाजिटिव थिंकिंग की क्लास चल रही है। बीके ईश्वरी ने कहा कि ज्ञान प्राप्त करना एक बात है और ज्ञान की गहराई मे जाकर अनुभव मे लाना यथार्थ रूप मे ज्ञानी बनना है। अनुभवी व्यक्ति कभी माया से धोखा खा नही सकते। वे सदा निर्विघ्न रहते है।
आगे कहा कि सर्व सुखों का आधार पवित्रता है। सबसे पहले दृष्टि मे पवित्रता झलकनी चाहिए । एक परमात्मा की संतान के नाते सभी मनुष्य आत्माएं भाई भाई है। इसलिए किसी के भी देह को देखते स्त्री पुरूष का भान नही आना चाहिए। यह अवस्था एक परमात्मा पर निश्चय और लंबे समय के अभ्यास से संभव हो पाता है। पवित्रता का अर्थ मात्र काम विकार से मुक्त होना नही है वरन सभी ईर्ष्या, द्वेष सहित सभी विकारों से मुक्त होना है।

