*देश के कल्याण के लिए देशभर के भ्रमण पर निकले परम पूज्य संत साई जल कुमार मसंद आगामी 23 मार्च को कानपुर के सिंधु इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित होने वाले हेमू कालानी जन्म महोत्सव मैं उपस्थित जनों को देंगे अपना आशीर्वाद ।
*सिंधी समाज दिल्ली ने गौ प्रतिष्ठा अभियान में सहयोग करने का दिया आश्वासन
दिल्ली। सिंधी समाज के संत साईं जलकुमार मसन्द साहिब के दिल्ली आगमन पर सिंधी समाज के तत्वावधान में एक बैठक का आयोजन कर उनका भव्य सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिल्ली सिंधी समाज के वरिष्ठ पूज्य सिंधी पंचायत झूलेलाल धाम, अशोक विहार के अध्यक्ष श्री लखमीचन्द मकरानी ने की।इस अवसर पर पूज्यपाद साईं मसन्द साहिब ने भारत के पूज्यपाद चारों शंकराचार्यों के नेतृत्व व मार्गदर्शन में कार्यरत परम धर्म संसद १००८ द्वारा पिछले दो वर्षों से चलाये जा रहे गौ प्रतिष्ठा आंदोलन के महत्व एवं उसकी आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। परम धर्म संसद भारत सहित कुल एक सौ देशों के धार्मिक और सामाजिक विभूतियों का समूचे विश्व के हिन्दू समाज के लिए एक मार्गदर्शक संगठन है। पूज्यपाद साईं जलकुमार मसन्द साहिब इस अंतरराष्ट्रीय हिन्दू संगठन के संगठन मंत्री भी हैं। वे दिल्ली में आयोजित परमधर्मसंसद की बैठक में शामिल होने दिल्ली पधारे हैं।
साईं मसन्द साहिब ने अपने सम्बोधन में बताया कि वे करीब तेरह वर्षों से देश के पूज्यपाद शंकराचार्यों एवं अन्य महान संतों के सहयोग से देश में सनातन वैदिक सिद्धांतों पर आधारित शासन स्थापित करवाकर भारत को पुनः विश्वगुरु बनाने का अभियान चला रहे हैं। संत श्री आगामी 23 मार्च को सिंधु सपूत महान क्रांतिकारी वीर हेमू कालानी के जन्मदिन के अवसर पर कानपुर के सिंधु इंटरनेशनल स्कूल में राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार एवं हेमू कालानी मेमोरियल शिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे ।
