रायपुर की, सामाजिक संस्था क्रांतिवीर अमर शहीद हेमू कालाणी समिति के द्वारा 23 मार्च को हेमू कालाणी जी के 102 जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसका निमंत्रण संस्था के अध्यक्ष किशोर आहूजा एवं अन्य पदअधिकारियों के द्वारा दुर्गा माता मंदिर मढी़ लिली चौक रायपुर के महंत सतगुरु अनंत पूरी गोस्वामी जी को देने पहुंचे, गुरु जी से आग्रह किया कि इस कार्यक्रम में आप जरूर आकर हमें आशीर्वाद दे, व,हमे अनुग्रहित करें, मंदिर के सेवादारियों के द्वारा संस्था के अध्यक्ष किशोर आहूजा वह पदाधिकारी भरत पंमनानी का सम्मान किया गया वह गुरुजी ने आशीर्वाद दिया

संस्था के अध्यक्ष किशोर आहूजा ,व भरत पमनानी, ने, जानकारी देते हुए बताया कि संस्था के द्वारा विगत कई सालों से अमर शहीद हेमू कालाणी के जयंती के अवसर पर वह, पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है इस वर्ष भी 102 वी जयंती समारोह के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है 23 मार्च को सुबह 10:30 बजे हेमू कालाणी चौक रायपुर में उन्होंने, समस्त सिंधी समाज के लोगों से आग्रह किया है कि इस अवसर पर सभी समाज के नो जवान, सभी लोग बड़ी संख्या में
पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं
