बिलासपुर – रविवार 23 मार्च को वेयर हाऊस स्थित अमर शहीद हेमू कालाणी चौक पर शहीद हेमू कालाणी संस्कृतिक मंडल के द्वारा राष्ट सपुत वीर क्रांतिकारी अमर शहीद हेमू कलानी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। आज १०२वी जयंती समारोह आयोजित कर राष्ट्र सपूत को सगर्व याद किया। देश की आजादी के लिए 18 वर्ष की अल्पायु में अपनी सहभागिता निभाते हुए फांसी का फंदा हंसते-हंसते गला लगाने वाले वीर क्रांतिकारी अमर शहीद हेमू कालाणी को सिंधी समाज ने उन्हें याद किया।
इस अवसर पर प्रमुख वक्ता श्री झूलेलाल सेवा समिति के महामंत्री रूपचंद डोडवानी, हेमू कालाणी संस्कृतिक मंडल के प्रमुख सलाहकार मोहन मदवानी, प्रवक्ता हरिकिशन गंगवानी,कोषाध्यक्ष गोपाल सिंधवानी, सिंधी युवक समिति के संरक्षक कैलाश मलघानी,सिंधी युवक समिति के अध्यक्ष मनीष लहोरानी आजाद नगर सिंधी गुरुद्वारा प्रबंधक अमर रुपाणी, समाज सेवी हरीश गेहानी, पत्रकार विजय दुसेजा आदि ने अमर शहीद हेमू कलानी जी के जीवन के बारे में अपने विचार करते हुए उन्हें शत-शत नमन कर उनके शहादत को का स्मरण किया इस अवसर पर समाज के गणमान्य जन भारी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन हेमू कालाणी संस्कृतिक मंडल के प्रमुख सलाहकार मोहन मदवानी, एवं आभार प्रदर्शन प्रवक्ता हरिकिशन गंगवानी के द्वारा किया गया
उक्ताशय की जानकारी मोहन मदवानी के द्वारा दी गई।