भारतीय सिंधु सभा छत्तीसगढ़ एवं पूज्य पंचायत सिंधी समाज धमतरी के तत्वाधान में 4 अप्रैल को सिंधी धर्मशाला आमापारा में झूलेलाल की बेडी प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई जिसमें बच्चों से लेकर के बड़े सभी उम्र वर्ग के प्रतिभागियों ने सुंदर-सुंदर झूलेलाल साइ की बेड़ि/बोट बनाकर प्रस्तुति दी एवं सबको मोहित किया/इस कार्यक्रम की डायरेक्टर संयोजक श्रीमती प्राप्ति वाशानी एवं कीर्ति मूलवानी ने बताया कि सिंधी समाज में प्रतिभाएं कूट-कूट कर भरी है एवं आजकल बच्चे मोबाइल और वीडियो गेम में उलझे होने के कारण कला एवं आर्ट से दूर होते जा रहे हैं इसलिए उनकी कला को उभारने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया जो कि प्रदेश स्तर पर है/विजेता प्रतिभागियों को आगे 10 अप्रैल को रायपुर में आयोजित इसी प्रतियोगिता में भेजा जाएगा

सर्वप्रथम झूलेलाल साई की प्रतिमा पर पुष्प एवं माल्यार्पण कर एवं आरती कर कार्यक्रम का आरंभ किया गया तत्पश्चात सभी अतिथियों का स्वागत किया गया इसके पश्चात सिंधी समाज के मुखी आदरणीय चंद्र लाल जसवानी जी ने कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की एवं मार्गदर्शन देते हुए कहा कि समाज की प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित होते रहने चाहिए जिसमें की पूज्य पंचायत का पूरा सहयोग आगे भी रहेगा/

विद्या पंजवानीजी ने झूलेलाल साइ के जन्म से जुड़ी कहानी बताइ एवं उस पर आधारित प्रश्न भी पूछे/
प्रतियोगिता में प्रथम पलक डोडवानी द्वितीय अनामिका हरसानी तृतीय यशराज क्षुगानी चतुर्थ कशिश आहूजा एवं लक्ष्मी जसूजा पांचवें स्थान पर रहे इसके साथ ही सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहन पुरस्कार समाज द्वारा प्रदान किया गया/.
कार्यक्रम में जज की भूमिका में दिलीप अंदानी एवं हरेश कलवानी तथा अंकिता बालचंदानी तथा सपना वासानी ने जजमेंट किया/इसके अलावा कार्यक्रम में अशोक दुम्बानी ,अमर पिंजानी ,महेश रामरखयानी , सतराम वाशानी विद्या पंजवानी, शिखा नारवानी एवं सिंधी समाज के गणमान्य नागरिको ने अपनी उपस्थिति दर्ज की एवं कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा की एवं इसे सफल बनाया। अंत में प्राप्ति वाशानी ने सभी का आभार प्रदर्शन किया/