बिलासपुर. भारत में यूं तो अनेक दिवसों को कुछ विशेष उपलब्धियों के नाम से मनाया जाता है इसी परिपेक्ष में भारत का सिंधी समाज भी 10 अप्रैल के दिन सिंधी भाषा दिवस के रूप में अत्यंत उत्साह और हर्ष के साथ मानते हैं इसी कड़ी में प्रदेश की न्यायधानी बिलासपुर में भी सिंधी समाज ने सिंधी भाषा दिवस के अवसर पर कुछ कार्यक्रम आयोजित कर मनाया गया नगर की सामाजिक संस्था सिंधी युवक समिति एवं कैलाश मार्केटिंग व ममतामयी मां कलावती दुसेजा फाउंडेशन के संयुक्त रूप के बैनर तले आयोजित किए गए

इस संगीतमय कार्यक्रम में नगर के प्रमुख वक्ताओं प्रकाश माधवानी, शत्रुघ्न जेसवानी एवं मुस्कान बच्चानी ने सिंधी भाषा के संदर्भ में अपने विचार व्यक्त किये माताओं एवं बहनों के द्वारा सिंधी व्यंजनों की प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था इसके साथ ही नन्हे बच्चों ने सिंधी भाषा के पोयम की प्रस्तुति दी पूज्य सिंधी पंचायत भवन सिंधी कॉलोनी में आयोजित इस कार्यक्रम का सिंधु अमर धाम आश्रम चकरभाटा के संत सांई लाल दास जी के द्वारा भगवान श्री झूलेलाल के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. व्यंजन प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल रेखा आहूजा,बाबी दीदी एवं ममता केवल रामानी ने बेहतर निर्णय ले कर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई.

जिसमें सिंधी कढ़ी प्रतियोगिता में प्रथम ममता चावलानी , द्वितीय रिचा माखीजा तथा तृतीय लता बजाज रही जिन्हें पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया. इसी प्रकार सिंधी बेसन की सब्जी में प्रथम रेशमा मंगलानी रही द्वितीय जिया पोपटानी एवं तृतीय स्थान पर सोनिया मेठवानी रही इन्हें भी पुरस्कार से नवाजा गया साथ ही सिंधी पोयम प्रस्तुत किये गये सभी बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए पुरस्कार दिया गया .अमर रुपानी म्युजिकल ग्रुप ने भी अपने मधुर वाद्ययंत्रो से कार्यक्रम में समां बांधा कार्यक्रम का बेहतर संचालन जगदीश जज्ञासी एवं नेहा डोडेजा ने किया इस कार्यक्रम के मीडिया पार्टनर साप्ताहिक समाचार पत्र हमर संगवारी परिवार था जिनके आज 100 वें अंक प्रकाशित के अवसर पर सांई जी ने केक काट कर समाचार पत्र के प्रधान संपादक विजय दुसेजा को बधाइयां दी, इस अवसर पर नगर के गणमान्य पत्रकारों का सांई जी ने शाल पहनाकर स्वागत किया, आशीर्वाद दिया

,इस कार्यक्रम में भक्त कंवर राम नगर के अध्यक्ष राम लाल चंदानी, हेमू नगर पंचायत के अध्यक्ष ओम जीवनानी, सिंधी युवक समिति के संरक्षक अमर बजाज, कैलाश मलघानी, अध्यक्ष मनीष लाहोरानी, अमित संतानी, मुकेश मुलचंदानी ,राजेश गंगवानी, मोहन मदवानी, मनोहर खटवानी,गोविन्द दुसेजा,कुमार पोपतानी,अमर शाबडा
महिला विंग के पूनम बजाज,कंचन जेसवानी, प्रिया हरियानी, मधु हिंदूजा, प्रीति दुसेजा,भारती दुसेजा, एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे
