बसों की आवागमन में बाधा उत्पन्न कर रहा था अतिक्रमण भारतीय सर्व सेवा संगठन लगातार अतिक्रमण हटाने कर रहा था पहल।
गुढ़ एसडीएम डॉ अनुराग तिवारी के दिशा निर्देशन पर आज गुढ़ नगर में बसों के आवागमन में सड़क के पटरी के किनारे बाधा बन रहे अतिक्रमण को नगर परिषद द्वारा हटाया जा रहा है मौके पर नायब तहसीलदार महिमा पाठक, मुख्य नगर पालिका परिषद नगर परिषद गुढ़ के एन सिंह,पटवारी संदीप कुमार शुक्ला के साथ नगर परिषद का समस्त स्टाफ और राजस्व का गुढ़ थाना से एएसआई सुरेश साकेत के साथ अन्य पुलिस बलों के साथ में पूरा अमला मौजूद रहा। ज्ञात हो कि की बसों के आवागमन के लिए हफ्ते भर पहले भारतीय सर्व सेवा संगठन द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया था उसके बाद पूरा प्रशासनिक अमला गुढ़ नगर में अलर्ट है और लगातार प्रशासन का कार्य सराहनीय है।
