आज 11 जून को रीवा से सिंधु समाज के 21 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का जत्था यूपीएससी वर्कशाप में शामिल होने लखनऊ रवाना हुआ
रीवा शहर ही नहीं मध्य प्रदेश की कई सामाजिक संस्थाओं ने फोन व व्हाट्सएप के माध्यम से भेजे शुभकामना संदेश
पुज्य सिंधी सेन्ट्रल पंचायत रीवा के अध्यक्ष दादा प्रहलाद सिंह जी के आशीर्वाद से ए सी बस द्वारा 11 जून मंगलवार को सुबह 6 बजे सिंधु भवन रीवा से सिंधु समाज के 21 होनहार प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं का जत्था यूपीएससी परीक्षा मार्गदर्शन वर्कशाप में लखनऊ के लिये रवाना हुआ

लखनऊ जाने वाले विद्यार्थियों के बस को अखिल भारतीय सिंधी समाज से स्वामी स्वरूप दास उदासी जी ने शकुशल पुर्वक यात्रा एंव बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए भगवान श्री झूलेलाल जी ईश्वर से प्रार्थना अरदास की
पुज्य सिंधी सेन्ट्रल पंचायत रीवा के अध्यक्ष दादा प्रहलाद सिंह जी,सिंधु समाज के वरिष्ठ जनों संत समाज ने देश की एकता के प्रतीक राष्ट्रध्वज दिखाकर एंव शुभकामनाएं देते हुए लखनऊ रवाना किया
रीवा शहर अनेक समाजसेवी संस्थाओं के सदस्यों ने सिंधु भवन रीवा से जाने वाले सभी बच्चों का मनोबल बढाया
गुड मॉर्निंग ग्रुप के सम्मानित सदस्यों द्वारा सभी बच्चों के लिये स्वल्पाहार की व्यवस्था भी रास्ते के लिये की गई,
सिन्धु यूथ विंग के अध्यक्ष हरीश वाधवानी जी द्वारा भी छात्र छात्राओं और आए हुए अतिथियों और जत्थे के साथ रवाना होने वाले लोगों का भगवान श्री झूलेलाल और जय श्री राम के अंग वस्त्र पहनाकर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी
रीवा व्यापारी महासंघ द्वारा बच्चों का मिष्ठान्न द्वारा मुंह मीठा कर सकुशल यात्रा और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी
झूलेलाल धर्मार्थ प्याऊ के द्वारा बच्चों को गुलाब के फूल भेंट कर शुभकामना दी गई

विगत दिवस सिंधु भवन रीवा में यूपीएससी मार्गदर्शन सेमिनार में 212 बच्चों ने सहभागिता देकर फैकल्टी द्वारा जानकारी हासिल की थी
उनमें से 21 छात्र छात्राओं ने सेमिनार से प्रेरित होकर आगामी 11 जून से 15 जून तक श्री शिव शांति आसूदाराम आश्रम लखनऊ में आयोजित वर्कशाप में शामिल होने हेतु रूचि दिखाई
बच्चों को सिविल सेवा परीक्षा के लिये पुज्य सिंधी सेन्ट्रल पंचायत रीवा दादा प्रहलाद सिंह जी द्वारा लखनऊ आने जाने की निःशुल्क व्यवस्था एवं समाज द्वारा पुरा सहयोग करने का संकल्प के साथ आशीर्वाद दिया
यूपीएससी वर्कशाप संयोजक समिति से राजकुमार टिलवानी, गुलाब साहनी जी के देखरेख में पांच दिन लखनऊ में यूपीएससी परीक्षा मार्गदर्शन के वर्कशॉप में शामिल होकर विस्तृत जानकारी से अवगत होंगे,साथ ही सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करके रीवा सिंधु समाज का नाम रोशन करेंगे
आज सिंधु भवन रीवा में लखनऊ यूपीएससी वर्कशाप में भेजने पर बच्चों के माता पिता,समाज के वरिष्ठ जनों ने
दिल से पुज्य सिंधी सेन्ट्रल पंचायत रीवा का आभार व्यक्त किया एंव सभी ने इस शिक्षा सेवा की भूरि भूरि प्रशंसा की
सिंधु समाज में जबरदस्त उत्साह और जागरूकता सिविल सेवा परीक्षा के लिये वातावरण बनना शुरू हो चुका है आने वाले वर्षों में सफलता भी मिलने की संभावना होगी,समाज ने इस दिशा में एक बीज डालकर इस विषय पर भी ध्यान देने का प्रयास किया है
लखनऊ चलिये कार्यक्रम संयोजक समिति से दादा प्रहलाद सिंह जी, राजकुमार टिलवानी, गुलाब साहनी, ने रीवा सेमिनार से लेकर लखनऊ वर्कशाप तक इस आयोजन का लाभ विद्यार्थी लेकर सफलता प्राप्त करें की भावना से सेवा की अनूठी पहल की है
समाज के वरिष्ठ संतूलाल आहूजा, चंदीराम केसवानी, कन्हैयालाल मंगलानी,अशोक रोहड़ा,विजय थावानी, हरीश वाधवानी, पप्पन पंजवानी,श्री चंद कोटवानी,दीपक दुर्गिया, मुकेश हिरवानी,पहलाज चेलानी,अशोक आवतानी,सुरेश मिहानी, सुरेश पंजवानी पप्पन , लेखराज मोटवानी,सुनील माधवानी,राम आहुजा,भूमि बजाज, संजीव गुप्ता,प्रकाश गुप्ता,मनीष कुलचंदानी,एंव अधिसंख्य समाज के स्वजनों ने शुभकामनाएं देते हुए जत्थे को रवाना किया
रखु त झूलेलाल ते पाणहीं पुरी कंदो