लखनऊ :- सिंधी भाषा के प्रसार व समाज के सशक्तिकरण का उद्देश्य लिए सिंध वेलफेयर सोसायटी के द्वारा राजधानी लखनऊ के प्रसिद्ध पूज्य शिव शांति आश्रम में परम पूज्य संत सांई चांडूराम साहिब के मार्गदर्शन व शहजादे संत सांई मोहनलाल की उपस्थिति में आई.ए.एस. प्रवेश परीक्षा वर्कशॉप, प्रतिभा सम्मान समारोह व सिंधी समाज के प्रबुद्ध वर्ग का राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन आज सायं से प्रारंभ होकर 15 जून तक चलने वाला है।
प्रतिभाओं को तराशने में मार्गदर्शन हेतु राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद का मिलता है बहुमूल्य सहयोग – सतेंद्र
आयोजन समिति द्वारा राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद के विशेष सहयोग से आयोजित किया जा रहा यह आयोजन समाज के सशक्तिकरण का उद्देश्य लिए आहूत किया जा रहा है।यह जानकारी राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद के सदस्य प्रतिनिधि विश्व प्रकाश रूपन ने दी है।
आयोजन समिति के अध्यक्ष सतेंद्र भावनानी ने बताया कि आज सांय वर्कशॉप का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया है जिसमें पांच दिनों तक देश के प्रसिद्ध शिक्षाविद छात्रों का सभी प्रतियोगी परीक्षा विषयों में कैसे सफल हों इस हेतु मार्गदर्शन करेंगे ।
साथ ही मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उनका सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया है।
तो वहीं भारत के प्रबुद्ध स्वजातीय वर्ग के राष्ट्रीय अधिवेशन में अपने विचार व्यक्त करने आने वालों में दिग्गज विचारकों को आमंत्रित किया गया है।
सिंध वेलफेयर सोसायटी के संयोजन में संस्था के जिम्मेदार पदाधिकारियों के साथ आश्रम के सेवादार भी आगंतुकों की सेवा में तत्पर हैं।
आईपीएस रि.राजाराम भागवानी,, दिल्ली विश्वविद्यालय के भारतीय भाषा विभाग अध्यक्ष – डीन आर्ट फेकल्टी प्रो रवि प्रकाश टेकचंदानी के कुशल मार्गदर्शन में समाज के सशक्तिकरण के लिए सोसायटी के संतराम चांदवानी, अतुल राजपाल, सतेंद्र भावनानी, सुशील चंदानी, मनीष केसवानी, हंसराज अठवाणी, सुनील जोतवानी, संदीप आहूजा,इंदर नारंग,कपिल सावलानी,भीमेश अठवानी,सुधामचंद चांदवानी,जयेश शर्मा, नारायण दास चांदवानी,विशाल रंगलानी, मनीष आहूजा, हैप्पी कुकरेजा आदि इस महत्वपूर्ण आयोजन हेतु संकल्पबद्ध हैं।