बिलासपुर :- बहतराई स्टेडियम में एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग थीम को लेकर किया गया योग अभ्यास
बिलासपुर टिकरापारा :- ग्यारहवें योग दिवस के अवसर पर बिलासपुर जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग के द्वारा स्व. बी.आर. यादव स्मृति खेल परिसर के इन्डोर स्टेडियम में आयोजित विशाल सामूहिक योग कार्यक्रम ब्रह्माकुमारीज़, पतन्जलि, गायत्री परिवार, आर्ट ऑफ लिविंग एवं छ.ग. योग आयोग के योग प्रशिक्षकों द्वारा 45 मिनट का योग अभ्यास कराया गया।
योग संचालन करते हुए ब्रह्माकुमारी मंजू ने पूरे 45 मिनट का योग अभ्यास कराया जिसके प्रदर्शन के लिए बी.के. कविता बहन, लिली बहन, बबलू शर्मा, बी.के. देवहूति बहन, संतोषी यादव बहन एवं सुजाता मानेक बहन मंच पर उपस्थित रहे।


एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग व हरित योग एवं योग संगम थीम पर अभ्यास कराते हुए दीदी ने सभी से संकल्प कराया कि योग को दिनचर्या का आधार बनायेंगे और नियमित अभ्यास से एक स्वस्थ शरीर, शान्त मन और संतुलित जीवन की स्थापना कर अपने भीतर की सकारात्मक ऊर्जा को विश्व कल्याण के लिए समर्पित करेंगे।
इस अवसर पर विधायक अमर अग्रवाल सहित जिला प्रशासन के अधिकारी गण, शहर के गणमान्य नागरिक, स्कूली बच्चे एवं संस्थाओं के सदस्य उपस्थित रहे।