सागर :- मनवानी फिल्म्स करेगा मेघावीं छात्राओं, समाजसेवियों, पत्रकारों, चिकित्सको का सम्मान
कार्यक्रम के दौरान सिंधु रत्न अवार्ड दिया जायेगा
मनवानी फिल्म्स सिन्धु संस्कार के तत्वाधान में आयोजित नच बलिये सीजन – 12, प्रतिभा सम्मान समारोह 2025 के अंतर्गत सागर जिला की माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल एवं सी.बी.एस.सी.की परीक्षाओ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली मेघावीं छात्राओं का सम्मान जिन्होंने 10 वीं, 12 वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किये हो उनका अतिथियों द्वारा किया जायेगा । डांस, सिंगिंग, फैशन शो में प्रतिभागियों के लिए अंतिम मौका 5 वर्ष से लेकर 65 वर्ष तक के प्रतिभागी 30 जुलाई तक भाग ले सकते है । कार्यक्रम अगस्त में होगा । इसके साथ ही सागर शहर में समाजसेवा के क्षेत्र में अग्रणी समाजसेवियों, कलम के धनी पत्रकारों, कुशलता पूर्वक अपने कार्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे चिकित्सको का भी सम्मान किया जायेगा । यह कार्यक्रम रविंद्र भवन सागर के सभागार में आयोजित नच बलिये सीजन – 12 में डांस, सिंगिंग, फैशन शो प्रतियोगिता के साथ ही अगस्त 2025 दिन रविवार को होगा। डायरेक्टर राजेश मनवानी ने बताया कि सम्मानित किये जाने वाले सभी व्यक्तित्व को मनवानी फिल्म्स उन बच्चो का उत्साहवर्धन दर्शको के सामने प्रस्तुत करने का महत्पूर्ण अवसर प्रदान करता है । आयोजन के संयोजक डॉ. सुरेशचंद रावत, प्रमेन्द्र (गोलू) रिछारिया एड. वीनू राणा, सुरेश मोहनानी, मनोज जैन (आदर्श रेसीडेंसी), निर्मल भोले, चंद्रकांत भाई पटेल, अनिल जसवानी, विशाल पंजवानी, अनिल गंगवानी, नवीन मोटवानी ने बताया की इस भव्य आयोजन में शामिल होने के लिए सभी कलाकारों एवं साहित्यकारों कवियों लेखिका एवं समाजसेवी संस्थाओ को आमंत्रित किया गया है । नच बलिये कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में श्रीमती मालती सेन, सुश्री सीमा सेन, सुबोध नंदनी शर्मा, दीपा ठाकुर, महक मोहनानी, मोनी मिश्रा, सुश्री श्वेता ठाकुर, सईद खान, दीपाली चंदानी । कार्यक्रम का यह सफलता पूर्वक बारहवां वर्ष का मुख्य आयोजन है । सञ्चालन सागर शहर के जाने माने एड. महेश नेमा व स्वाति जैन करेंगे । फार्म मिलने का स्थान : मनवानी स्टूडियो, नगर निगम मार्किट प्रथम मंजिल, गुजराती बाजार सागर ।