बिलासपुर ;- सिंधुपति राजा दाहिर सेन जी के बलिदान दिवस पर सतगुरु महराज टेंऊराम सेवा मंडल के साधको ने रक्तदान का आयोजन किया इस आयोजन की विशेषता थी कि सभी रक्तदान कर्ता प्रायः दंपति थे और एक उत्साही मातु श्री जो कि बोलने सुनने में असमर्थ थी उन्होने ने भी स्वेच्छा से सतगुरु को साक्षी मान रक्तदान किया ~ इस भाव पूर्व कार्यक्रम के प्रणेता विश्व सिंधु संगम के अध्यक्ष अमर रोहरा जी ने राजा दाहिर के शासन काल को सिंधु सभ्यता संस्कृति का स्वर्ण काल निरूपित करते हुए कहा कि बीता हुआ समय तो वापिस आ नहीं सकता हां उन महान विभूतियों के बताए मार्ग पर चल हम अपना समाज परिवार व समूचे राष्ट्र के साथ साथ विश्व कल्याण के भागी बन सकते है


इस विशिष्ट कार्यक्रम की सफलता में विनीता कमल चिमनानी , सोना अमर रोहरा , रेखा सोनू पाहुजा , विधि ख़ेम छुगानी, काव्या आनंद छुगानी , रितिका रवि चिमनानी , राजकुमार वाधवानी , जितेंद्र टेकचंदानी , राहुल पाहुजा , महेश नारवानी , सतीश सावलानी , मनोहर मूलचंदानी , किशोर दुहलानी , हृतिक रोहरा, जयेश शर्मा , राजेश वाधवानी , राम वाधवानी , सुजल वरदानी , देवानंद पाहुजा व विवेक अग्रवाल जी आदि का सक्रिय सहयोग रहा।