रीवा:- स्थानीय सिंधु भवन प्रांगण में सुबह 11बजे सिंधु भवन ट्रस्ट और सिन्धी सेंट्रल पंचायत द्वारा आजादी के 78 साल पूरे होने पर और 79 में वर्ष में प्रवेश करने पर स्वतंत्रता दिवस के दिन ध्वजारोहण कर देश की आजादी के पर्व को मनाया गाया
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिंधु रत्न और सिंधी सेंट्रल पंचायत और सिंधु भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष आदरणीय दादा प्रहलाद सिंह जी ने ध्वजारोहण किया
तत्पश्चात मुख्य अतिथि की आसंदी से उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा की किस तरह सभी धर्म संप्रदाय और वर्गों के लोगों ने मिलकर आजादी की लड़ाई को लड़ा और देश स्वतंत्र हुआ आज देश उन्होंने आगे बताया कि हम क्यों गुलाम हुए और गुलामी की कीमत सिंधी समाज को सबसे ज्यादा चुकानी पड़ी

और दुनिया के जो हालात है बहुत कठिन परिस्थिति से देश जूझ रहा है इसलिए हमें अपने समाज और देश के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है हम अपने काम और कार्यों में व्यस्त होने के बावजूद कुछ समय समाज और देश के लिए निकाले
इस अवसर पर श्री चंद कोटवानी और राम नरवानी जी ने देशभक्ति गीत गाकर माहौल को देशभक्त में बना दिया
कार्यक्रम का सफल संचालन सिंधु भवन ट्रस्ट के महासचिव महेश ठारवानी जी ने किया
इस अवसर पर मुख्य रूप से दादा प्रहलाद सिंह
दादा हुकूमत राय होतवानी कन्हैया लाल मंगलानी ,घनश्याम दास ककवानी चंदीराम केसवानी कमलेश सचदेव , गिरधारी लाल गंगवानी महेश ठारवानी, किशोर वाधवानी,सुरेश निरंकारी, महेश आहूजा, करमचंद सुंदरानी,अशोक रोहड़ा ,प्रकाश शिवनानी, खेमचंद लालवानी ,विजय थावानी दीपक दुर्गिया, सुशील कुंगवानी ,नारायण डिगवानी ,श्री चंद कोटवानी, महेश लेडवानी, रमेश रामेजा ,किशोर चेलानी, प्रकाश डूडानी, प्रेम पंजवानी, विजय रिझवानी,महेश हिरवानी, हरीश वाधवानी,गुलाब साहनी , सुरेश पंजवानी पप्पन मनोहर कटारिया ,मुकेश हिरवानी, विनोद पुरस्वानी मदन चुंगवानी सहित समाज के अन्य वरिष्ठगण उपस्थित थे