रीवा :- गया धाम पिंडदान मोक्ष हेतु श्री झूलेलाल धर्मार्थ प्याऊ समिति द्वारा रीवा से लगभग 56 तीर्थ यात्री रवाना हुए।
विगत 4 वर्षों से निरंतर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सामाजिक रूप से सनातन धर्म के रीति-रिवाज के अनुरूप गया धाम में अपने पूर्वजों के मोक्ष हेतु पिंडदान के लिए समिति द्वारा निशुल्क बस रवाना की गई जिसमें सचखंड धाम के महंत कमल दास उदासी जी द्वारा मंगल यात्रा हेतु अरदास पल्लव कर शुभकामनाएं दी गया धाम हेतु बस शाम 4:00 बजे सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष दादा सरदार प्रहलाद सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर सभी समाजसेवियों के साथ बस रवाना की गई समिति के महासचिव दीपक दुर्गिया ने बताया कि मोक्ष हेतु समाज के रीवा सतना कटनी रायपुर सागर नागपुर अनेक जगह लोग शामिल हुए।

बस यात्रा कार्यक्रम में सिंधु युग विंग के अध्यक्ष हरीश वाधवानी ने सभी समाज सेवियों का अंग वस्त्र से सम्मानित भी किया। सिंधी समाज के प्रकाश शिवनानी, राजकुमार टिलवानी,दिलीप आसनानी, सचिन डूडानी ,बंशीधर वाधवानी, किशोर वाधवानी लक्ष्मण शिवनानी, हासानंद गोपालानी,हरीश वाधवानी, वीरेंद्र चुंगवानी, दक्ष चुंगवानी, खेमचंद्र लालवानी,रामचंद्र सुमाया,अशोक अवतानी एवं आवाज (24)के ब्यूरो चीफ विजय थावानी।सहित अनेक समाजसेवियों ने समिति के संरक्षक कैलाश आहूजा, किशोर चेलानी, किशोर पुरुसवानी, कैलाश लखवानी, दीपक दुर्गिया, विजय रिझवानी आदि लोगों को उक्त कार्य के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की