(हनुमान जी को पाना है हनुमान जी की भक्ति को पाना है हनुमान जी की शक्ति को पाना है तो राम का नाम जपना होगा, शिवम वैष्णव)
बिलासपुर/ चक्करभाटा:- श्री झूलेलाल चालिहा महोत्सव के 35वें दिन धूनी का आयोजन जसुजा परिवार के द्वारा किया गया,
कार्यक्रम की शुरुआत रात्रि 10:00 बजे भगवान झूलेलाल बाबा गुरमुख दास जी के फोटो पर पुष्प अर्पण कर आरती करके की गई अनिल पजवानी, गौरव के द्वारा भक्ति भरे भजन गाकर शुरुआत की आज जो सबसे बड़ा सरप्राइज था जो सबसे बड़ा भक्ति भरा माहौल था जो अद्भुत नजारा था वह था खाटू श्याम दरबार निखिल उपाध्याय भाटापारा से आए दो पंडितों के द्वारा सुंदर श्याम खाटू दरबार सजाया गया ऐसा लग रहा था कि मानव सच में हम खाटू श्याम मंदिर राजस्थान में पहुंच गए हैं


दिव्य अद्भुत सुंदर दरबार था
संत सांई लाल दास जी वह धरमू जसूजा के द्वारा विधि विधान के साथ पूजा करके शुभारंभ किया गया रायगढ़ के मशहूर सिंगर शिवम वैष्णव व पलाश शर्मा के द्वारा खाटू श्याम जी के एक से बढ़कर एक सुंदर भजनों की शानदार प्रस्तुति दी शुरुआत गणेश जी की वंदना से की गई हनुमान जी के भजन गाए गए राम जी की धूनी की गई कृष्ण जी का भजन गया गया और भजनों के माध्यम से भक्तों को बताया कि अगर हनुमान जी को पाना है उनकी भक्ति को उनकी शक्ति को पाना है तो राम का नाम जपना होगा जब आप राम का नाम जपोगे तब हनुमान जी खुश होंगे प्रसन्न होंगे और आपको दर्शन भी देंगे और जहां-जहां रामायण कथा होती है वहां वहां हनुमान जी खुद सूक्ष्म रूप में उपस्थित होकर राम कथा का श्रवण करते हैं और जहां राम का नाम जपा जाता है वहां वहां हनुमान जी की कृपा बरसती है बड़ी संख्या में लोगों ने आज के कार्यक्रम में पहुंचकर खाटू श्याम जी के दर्शन किए अब वह गड़ी आ गई जिसका सबको इंतजार था

बाबा मैहर शाह दरबार सतना मध्य प्रदेश के संत बाबा पुरुषोत्तम दास जी वह शिवनी मध्य प्रदेश से संतुराम दरबार से नंदलाल जज्ञासी जी विशेष रूप से आज के चालिहा महोत्सव में शामिल हुए संत जनों का स्वागत ढोल बाजे आतिशबाजी के साथ किया गया महिला समिति के द्वारा आरती उतारी गई पुष्पों की वर्षा की गई संत सांई लाल दास जी के द्वारा फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया गया कार्यक्रम स्थल में पहुंच कर ऐसा सुंदर नजारा देखकर खाटू श्याम के दरबार का संत जनों ने भी खुशी व्यक्त की वह भक्तों को बधाई दी अपनी अमृतवाणी में बाबा पुरुषोत्तम दास जी ने भक्त जनो से कहा कि यह मनुष्य जन्म दुर्लभ है जो दोबारा 84 लाख योनियों के बाद मिलता है तो उसे यूं ही ना बर्बाद न करें जैसे पेड़ का पत्ता गिरता है तो दोबारा पेड़🌳 में नहीं लगता है इसी तरह मनुष्य जन्म भी एक बार चला जाएगा दोबारा जल्दी से नहीं मिलेगा इसको यूं ही व्यर्थ के कामों में खर्च न करें बल्कि भक्ति में सिमरन में धर्म के कार्य में लगाए चालिहा महोत्सव बार-बार आना चाहिए क्योंकि यह सिर्फ चालिहा महोत्सव नहीं है बल्कि 40 दोनों का भक्ति का सिमरन का तप का समय है ओर शायद दूसरी ऐसी जगह हो जहां पर ऐसा 40 दिनों तक मेला लगता होगा और ऐसा महा उत्सव मनाया जाता होगा जहां पर अलग-अलग देश के प्रदेशों से शहरों से दरबारों से संत महात्मा भाई साहब पहुंचते हैं सत्संग कीर्तन और भजनों से भक्तों को निहाल करते हैं नेता अभिनेता गायक पहुंचते हैं


बड़े किस्मत वाले हो आप इस चक्करभाटा नगरी में रहते हो और ऐसी तपोभूमि में आपका निवास है और आप यहां बैठे हो झूलेलाल मंदिर में और आपको एक साथ लाभ मिल रहा है संतों का दर्शन करने का सत्संग श्रवण करने का घर बैठे ही,
आपको सिर्फ सत्संग शवण नहीं करना है बल्कि उस पर अमल भी करना है तभी आपको लाभ मिलेगा छोटी सी उम्र में सांई लाल दास जी ने जो बड़ा काम किया है हर हर झूलेलाल घर-घर झूलेलाल पहुंचाने का वह बड़ा ही साहरनीय व सुंदर प्रयास है जो आज सफल हो रहा है रीवा मध्य प्रदेश के मशहूर सिंगर गोलू के द्वारा भी सुंदर भजन की प्रस्तुति दी गई बाबा गुरमुख दास सेवा समिति रायपुर के भक्त की छोटी बेटी के द्वारा भी सुंदर भजन पर शानदार नृत्य की प्रस्तुति दी गई कार्यक्रम के आखिर में पल्लोव पाया गया प्रार्थना की गई प्रसाद वितरण किया गया आए हुए सभी लोगों के लिए आम भंडारा का आयोजन किया गया बड़ी संख्या में भक्त जन छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश महाराष्ट्र के शहरों से पहुंचे थे आज के इस पूरे आयोजन

का शोशलमीडिया के माध्यम से लाइव प्रसारण किया गया हजारों की संख्या में घर बैठे लोगों ने कार्यक्रम का आनंद लिया इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में बाबा गुरमुख दास सेवा समिति झूलेलाल महिला सखी सेवा ग्रुप के सभी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा इस पूरे कार्यक्रम को कवर करने के लिए विशेष रूप से
हमर संगवारी के प्रधान संपादक, विजय दुसेजा चक्करभाटा पहुंचे प्रोग्राम को कवर किया वह संतो से आशीर्वाद ग्रहण किया