सरसों तेल के प्रतिष्ठित ‘कलश’ ब्रांड के नाम का दुरुपयोग कर अवैध व्यापार करने वालों के खिलाफ दिल्ली की अदालत ने सख्त रुख अपनाया है। विशेष वाणिज्यिक न्यायालय, रोहिणी के आदेश पर नियुक्त कोर्ट कमिश्नरों ने मध्य प्रदेश के जबलपुर सहित दिल्ली, कोटा और सिलीगुड़ी जैसे बड़े व्यापारिक केंद्रों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध सरसों तेल जब्त किया है। मामले के अनुसार, कलश ब्रांड का असली स्वामित्व शिवांग एडिबल्स ऑयल्स लिमिटेड, मुरैना के पास है, जो वर्षों से गुणवत्तापूर्ण तेल की आपूर्ति कर रही है। हालांकि, जांच में पाया गया कि के.एस. ऑयल्स लिमिटेड, कोटा द्वारा इसी लोकप्रिय नाम से तेल बनाकर बाजार में बेचा जा रहा था। जबलपुर में ‘कंसल ब्रदर्स’ के ठिकानों पर की गई कार्रवाई में इस फर्जीवाड़े की पुष्टि हुई।