पलासिकर कॉलोनी, इंदौर स्थित पूज्य जैकब आवाद पंचायत द्वारा 15 मेधावी छात्र-छात्राओं को निःशुल्क लैपटॉप वितरित किए गए एवं 135 बच्चों को 75 % प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने पर शील्ड एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान देने पर श्री मनोहर लाल नागपाल ,श्री रमेश मूलचंदानी,श्री अजय वर्मा, श्री मनीष देवनानी एवं संत जयेश दासजी को शील्ड एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।


सरपंच श्री राजा मांधवानी एवं अध्यक्ष डॉ. जयकुमार परियाणी ने बताया कि कार्यक्रम में प्रकाश लालवानी, भोजराज वाधवानी, गोपालदास परियाणी, रतनचंद राजानी, रवि भाटिया, लालचंद छाबरिया, धनेश मटई, नाम कुकरेजा,नानिकराम धावनी,भगवानदास कटारिया, राजकुमार हरियाणी, पंकज फ़तहचंदानी,वासुदेव हरगुनानी,घनश्याम मालानी,सहित पूज्य पंचायत के पदाधिकारी/कार्यकारणी गण उपस्थित थे


इस अवसर पर समाजसेवी नंदकुमार जी कस्तूरी को श्रद्धांजलि दी गई संचालन सचिव कमल कस्तूरी ने किया एवम आभार दीपचंद चावला/लालचंद वाधवानी ने किया तत्पश्चात पंचायत की तरफ से से सब के लिए भोजन की व्यवस्था की गई