सूरत :- स्वामी टेऊँराम आश्रम, रामनगर, सूरत में संत स्वामी रामप्रकाश महाराज का 60वां जन्मोत्सव भव्य रूप से मनाया गया।
सिन्धी समाज के अग्रणी पवन हासीजा ने बताया कि अखंड पाठ साहेब के आरंभ के साथ विशेष पूजा, ध्वजवंदन, हवन, प्रभातफेरी के साथ कन्या भोजन, दिव्यांग भोजन एवं ब्राह्मणो में भोजन प्रसाद वितरण किया गया तथा दिल्ली से पधारे मनोज रिया पार्टी द्वारा भगवान की झांकियो के साथ सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया गया एवं अखंड पाठ भोग साहेब के पश्चात उपस्थित हजारों श्रद्धालुओ में भंडारा भोजन प्रसाद का वितरण किया गया।

इस भव्य कार्यक्रम में संतगणों में स्वामी देवप्रकाश, स्वामी ब्रह्मानंद जी, स्वामी अनंतप्रकाश, स्वामी रमेशप्रकाश, स्वामी रामप्रकाश, स्वामी चरणदास, संत दिलीप कुमार, संत राम प्रेमप्रकाशी, संत डाॅ. संतोष देव, छोटा नवाब साँई छोटूराम साहेब एवं श्री जतिन अग्रवाल उपस्थित रहे एवं भक्तों को आशीर्वाद प्रदान किया।
