भोपाल :- अखिल भारतीय सिंधु संत समाज ट्रस्ट की ओर से श्री राधाकृष्ण गौ सेवा संवर्धन सोसायटी को ₹11000/- की सहायता राशि प्रदान की गई,इस अवसर पर संस्था के कोषाध्यक्ष महंत स्वामी स्वरूप दास जी महाराज अजमेर से एवं गंगा धाम दरबार के महंत तुलसीदास जी महाराज उपस्थित थे,उन्होंने संस्था के कार्यों की सराहना की।
संत नगर की गंगा धाम दरबार में यह कार्य हुआ।
णहंत तुलसीदास जी ने समाज से आग्रह किया कि,गाय की रक्षा के लिए समाज आगे आए,दिन प्रतिदिन गौ हत्या की घटनाए बढ़ती जा रही हे,जिनका विरोध समस्त समाज को करना चाहिए,ओर सरकार से गौ तस्करी गौ हत्या रोकने हेतु और कठोर से कठोर नियम लाने का आग्रह किया।
सेवा में,
श्री राधा कृष्ण गौ सेवा संवर्धन सोसायटी
