भोपाल :- संत नगर के गंगा धाम दरबार के संस्थापक महंत बाबा गंगाराम साहब जी का 51वां वार्षिक उत्सव बड़े आनंद के साथ दरबार में मनाया जाएगा जिसमें संतों के प्रवचन होंगे एवं भंडारा प्रसाद तथा श्रीचन्द्र सिद्धांत सागर ग्रंथ साहब का पाठ एवं अन्य गतिविधियां होंगीं।
दरबार के वर्तमान महंत स्वामी तुलसीदास जी ने बताया कि इस दौरान सतसंग के माध्यम से बाबा गंगाराम साहब जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए संतों की महिमा संगत को बताई जाएगी, तीनों दिन सायं 6:30 से 8:00 बजे तक सत्संग का समय रहेगा। दरबार का इतिहास बताते हुए महंत जी ने बताया कि विगत 70 वर्षों से संत नगर में यह धार्मिक स्थान समाज को जगाने एवं प्रभु नाम का सिमरन कराने के लिए पीढ़ी दर पीढ़ी संत का कर्तव्य निभाते हुए आ रहा है, इससे पूर्व यह आश्रम सिन्ध प्रदेश में था जो कि उदासीन आश्रम के नाम से जाना जाता था, जिसमें अनेक संत गद्दी परम्परा से गद्दीनशीन थे।
