सतना सेंट्रल जेल में तैनात सहायक जेल अधीक्षक फिरोजा खातून और उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी धर्मेंद्र सिंह की प्रेम कहानी ने समाज की तमाम बंदिशों को पीछे छोड़ दिया। जेल परिसर के भीतर शुरू हुआ यह रिश्ता समय के साथ इतना मजबूत हुआ कि दोनों ने परिवार और समाज के विरोध के बावजूद एक-दूसरे का साथ निभाने का फैसला कर लिया।
बताया जा रहा है कि फिरोजा खातून ने अपने प्रेम को मुकम्मल करने के लिए धर्म की दीवारें भी लांघ दीं और हिंदू रीति-रिवाज से धर्मेंद्र सिंह के साथ सात फेरे लेकर वैवाहिक जीवन की शुरुआत की। इस अनोखे विवाह में ‘बजरंग दल’ के सदस्यों ने आगे बढ़कर फिरोजा का कन्यादान किया, जिसकी क्षेत्रभर में चर्चा हो रही है।
यह शादी अब लोगों के बीच प्रेम, साहस और आपसी सद्भाव की मिसाल बनकर चर्चा का विषय बनी हुई है।
