बिलासपुर :+ संतों का मिलन और उनका आगमन परम सुखदायी है।
जब पूर्व जन्मों के संचित पुण्य उदय होते हैं, तभी संतों
के दर्शन और सेवा का अवसर मिलता है।
जीवन में एक बार पुनः शुभ घड़ी आया जब श्री तुलसी पीठाधीश्वर, पद्मविभूषण, ज्ञानपीठ सम्मान से सम्मानित जगतगुरू रामानंदाचार्य पूज्य स्वामी श्री रामभद्राचार्य जी का आगमन आज हमारे निवास स्थान राम वर्ल्ड स्थिति एवमस्तु पर हुआ।

मैने यह अनेकोबार अनुभव किया है कि जब भी हम अपने इष्ट एवं संतों के समक्ष निर्मल भाव से युक्त होकर जाते हैं, तो वे भाव फलित अवश्य होते हैं। और यह कृपा हमने अपने जीवन में भलीभूत होते हुए प्रत्यक्ष रूप से अनेको बार देखा हूँ ।
मेरा पूरा परिवार सहित स्नेहिजन महाराज जी का दर्शन लाभ का सेवा को प्राप्त कर सका यह भगवती का आशीर्वाद और प्रभु श्री राम जी की ही कृपा है।
