मां पद्मावती हॉस्पिटल में बिना कैश काउंटर के होगा 750 बेड पर निःशुल्क उपचार
0 निशुल्क जांच से लेकर जटिल ऑपरेशन तक, सेवा भाव के साथ श्री बालाजी ग्रुप की बड़ी पहल
रायपुर। स्वास्थ्य सेवाओं के व्यवसायीकरण के दौर में श्री बालाजी ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स एंड कॉलेजेस की इकाई माँ पद्मावती हॉस्पिटल ने सेवा की एक नई मिसाल पेश की है। सेवा ही हमारा धर्म है के ध्येय वाक्य के साथ संचालित यह अस्पताल क्षेत्र का एकमात्र ऐसा संस्थान बन गया है, जहां मरीजों की सुविधा के लिए कोई कैश काउंटर ही नहीं बनाया गया है। ये अस्तपताल सत्य विहार, कौशल्या माता मंदिर, रोड़ पचेड़ा रायपुर में स्थित है।
750 बिस्तरों का बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर मौजूद
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, यहां 750 बिस्तरों की विशाल क्षमता है, जो सर्व-सुविधा युक्त है। अस्पताल का मुख्य उद्देश्य उन गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को उच्च स्तरीय चिकित्सा उपलब्ध कराना है, जो भारी खर्च के कारण इलाज से वंचित रह जाते हैं। संस्थान की सबसे बड़ी विशेषता इसकी जीरो कैश पॉलिसी है, जो इसे अन्य निजी
अस्पतालों से अलग खड़ा करती है।
जांच और परामर्श पूरी तरह मुफ्त
अस्पताल में मरीजों को न केवल मुफ्त ओपीडी की सुविधा मिल रही है, बल्कि सभी महत्वपूर्ण जांचें भी निःशुल्क की जा रही हैं। इसमें सीटी स्कैन, सोनोग्राफी और एक्स-रे। खून की सभी आवश्यक जांचें और मरीजों को लाने-ले जाने के लिए मुफ्त एम्बुलेंस सेवा मौजूद है।
हर मरीज के लिए निशुल्क डिलीवरी और दवा का भी कोई चार्ज नहीं
महिला स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए अस्पताल में नॉर्मल और सिजेरियन डिलीवरी पूरी तरह निशुल्क रखी गई है। इससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित प्रसव की सुविधा बिना किसी वित्तीय चिंता के मिलेगी। इसकी खास बात ये भी हैं कि यहां ऑपरेशन और नार्मल डिलीवरी के दौरान लगने वाली दवाईयों का भी कोई खर्चा मरीज या उसके परिजनों को नहीं उठाना पड़ेगा।
आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए विशेष प्रबंध
गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए अस्पताल में आईसीयू और जटिल ऑपरेशनों की आधुनिक व्यवस्था है। आयुष्मान भारत योजना के तहत यहां कार्ड धारकों का शत-प्रतिशत कैशलेस उपचार किया जा रहा है, जिसमें विशेषज्ञ सर्जनों की टीम तैनात रहेगी।
सभी प्रमुख विभाग एक ही छत के नीचे
अस्पताल में जनरल मेडिसिन, हड्डी रोग, स्त्री एवं प्रसूति, शिशु रोग, नेत्र, ईएनटी (नाक-कान-गला), चर्म रोग और मानसिक रोग जैसे सभी प्रमुख विभाग कार्य कर रहे हैं। प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि सुविधाओं का सुचारू लाभ लेने के लिए अग्रिम पंजीयन अनिवार्य है, ताकि मरीजों को कतारों से बचाया जा सके। CA Nitin Patel
