रीवा, पूज्य गुरुदेव स्वामी संतदास साहिब जी के पावन स्थान श्री सच खंड धाम उदासीन सनातन मंदिर,चिरहुला कालोनी स्वामी सरुपदास जी के सानिध्य में पुरषोत्तम मास(अधिक मास)को लेकर तैयारियां बड़े जोड़ो से प्रारंभ है! स्वामी जी ने बताया 17 मई रविवार से 15 जून सोमवार तक पुरषोत्तम मास का दिव्य अनुष्ठान आश्रम में बड़े उत्साह के साथ मनाया जायेगा!
इस दौरान पूरा माह रोजाना वैदिक मंत्रोच्चार द्वारा पूजन,हवन,यज्ञ,अभिषेक,श्री श्रीचंद सिद्धांत सागर का सहज पाठ साहिब,पुरूषोत्तम भगवान की कथा,हरि नाम संकीर्तन सहित अनेक धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा!
स्वामी जी ने सनातन संस्कृति के इस आयोजन को और भव्य बनाने के लिए आश्रम से जुड़े सभी संस्थाओं और पदाधिकारियों की बैठक की और इस आयोजन को सफल बनाने और अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की,बैठक के दौरान इस आयोजन को लेकर सभ में बड़ा उत्साह देखने को मिला,बैठक में आये हुए सभी लोगों ने इस उत्सव में बढ़ चढ़कर सहभागिता दे कर मनाने का निर्णय लिया !
स्वामी जी ने बताया कि पुरषोत्तम मास हर तीन वर्षों में आता है जो कि श्री हरि विष्णु भगवान जी को अति प्रिय है, इस माह को पुरषोत्तम मास के साथ अधिक मास या मलमास भी कहा जाता है!इस मास में किये गये दान,धर्म,पूजा-पाठ, हवन-यज्ञ एवं तीर्थ यात्रा का औरों माह से कई गुना अधिक फल प्राप्त होता है!इस माह में जिस भाव से पूजा पाठ हवन यज्ञ कीये जाते हैं वो पुरषोत्तम भगवान की कृपा से जरुर फली भूत होते हैं और मनवांछित फल प्राप्त होते हैं!
स्वामी जी ने रीवा के सभी सनातनियों से उत्सव से जुड़कर इस परम फलदायक माह का पुण्य फल प्राप्त करने का अनुरोध किया!!
