सिंधी साहित्य अकादमी , म. प्र . , मध्प्रदेश संस्कृति परिषद , भोपाल , सिंधी सुजाग संगत , एवम् भारतीय सिंधु सभा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में ‘ सिंधियत जी पाठशाला ‘ का एक 15 दिवसीय आयोजन संस्था संस्कारों की पाठशाला किंडर बड्स स्कूल में किया गया , जिसका उद्देश्य है : सिंधियत सा जूडो , सुजागु थियो , अर्थात सिंधियत से जुड़े , जानकर बने l सिंधी शिक्षक नमोष तलरेजा ने 8 से 16 वर्ष तक के करीब 25 विद्यार्थियों को सिंधी महापुरुष , फ्रीडम फायटर , संत , तीज त्योहार, शरीर के अंग , वस्त्र , खान पान , वेश भूषा , संस्कृति , फल , सभी , दिन , माह आदि की शिक्षा ……. किताब के माध्यम से दी l प्रतिदिन भगवान झूलेलाल की तस्वीर पर माल्यार्पण कर सिंधी गीत भजनों के माध्यम से कक्षाएं प्रारम्भ होती l विद्यार्थियों के उत्साह वर्धन हेतु समय समय पर समाज के गणमान्य व्यक्ति पधारे , जिसमें प्रमुख है , रवि भाटिया , भारतीय सिंधु सभा , मध्प्रदेश , प्रदेश उपाध्यक्ष , अजय शिवानी अध्यक्ष , इंदौर , पंकज फतेहचंदानी ,

इंदौर युवा शाखा अध्यक्ष , पार्षद कंचन दीदी गिदवानी , ncpsl बोर्ड मेंबर मनीष देवनानी , सिंधु सभा टाइम्स के प्रधान संपादक राजेंद्र सचदेव , नंदलाल खथूरिया एवम् अन्य l समापन रवि भाटिया एवम् कमल पूरी महाराज की उपस्थिति में हुआ l विशेष सहयोग डा धीरज हासीजा एवम् डॉ दीपिका हासीजा का प्राप्त हुआ l

